फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटकर आया जवान का पार्थिव शरीर, गमगीन माहौल में हुई अंतिम विदाई

Wed, 06 May 2020 01:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
घर पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) की राजस्थान के गंगानगर में रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जसराना पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

2 of 6
रवींद्र सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जसराना के टीकतपुरा मोहल्ला निवासी शिव सिंह चौहान के पुत्र रवींद्र सिंह चौहान (52) 1984 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती 125 बटालियन राजस्थान के गंगानगर में थी।
विज्ञापन

3 of 6
तिरंगे में लिपटकर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पूर्व जैसलमेर के श्रीगंगानगर में रेणुका चौकी पर तैनात दो बीएसएफ जवानों में आपस में विवाद हुआ था जिसके बाद कांस्टेबल ने सबइंस्पेक्टर को गोली मार दी थी और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

4 of 6
शव आने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविन्द्र सिंह पार्थिव शरीर पैतृक गांव फ़िरोजाबाद के जसराना स्थित मोहल्ला टीकतपुरा में आया। पार्थिव शरीर देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। अंतिम दर्शन में सबकी आंखे नम हो गईं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शव आने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रवींद्र के परिवार में पत्नी बेबी, पुत्र अनमोल व पुत्रियां शोभा और नेहा हैं। बीएसएफ के जवान ट्रक में पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे और पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जवान को आखिरी नमन करने पहुंचे भाजपा सांसद चंद्रसेन चादौन - फोटो : अमर उजाला
जवान को आखिरी नमन करने के लिए फिरोजाबाद के भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी पहुंचे। वहीं जसराना क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी जसराना भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें