आगरा के मलपुरा क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू और ईंट से बेरहमी से हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
युवक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के मलपुरा गांव बाईखेड़ा में किसान अनीत उर्फ गणेशी यादव की हत्या जमीन के विवाद में छोटे भाई ने की थी। पुलिस ने बताया कि खेत पर सोते समय चाकू से वार किए थे। जान बचाने के लिए बड़े भाई ने काफी प्रयास किया मगर छोटा भाई एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा। गर्दन, सिर, पेट और कमर पर गोद दिया। बाद में ईंट से सिर पर प्रहार किए थे। शव को बिस्तर में लपेटकर बाइक से फेंक आया था।
पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड में अपने चाचा के शामिल होने की बात कही है। इस पर पूछताछ की जा रही है। गांव बाईखेड़ा स्थित खेत में बने अपने पशु बाड़े से बृहस्पतिवार रात को लापता हुए 30 वर्षीय अनीत उर्फ गणेशी यादव का शव शनिवार को नहर किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में मिला था। यह गड्ढा गंगाजल की पाइप लाइन के खोदा गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के छोटे भाई मनीष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
2 of 6
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी मनीष का संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़े भाई गणेशी से विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अनीत से 2 साल से बातचीत बंद थी। कुछ दिन पहले भी अनीत ने झगड़ा किया था। अपनी मां और दादी के साथ भी मारपीट कर दी थी। उसने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो उस भी हमला करने लगा। इससे वह उससे रंजिश मानने लगा। उसने हत्या की ठान ली।
विज्ञापन
3 of 6
गड्ढे में दबा मिला किसान का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत पर दो बार धोये कपड़े, कूलर की हवा में सुखाकर पहने
एसीपी डा. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, आरोपी मनीष ने पूछताछ में बताया कि बड़ा भाई अनीत उर्फ गणेशी रोजाना खेत पर बने बाड़े में सोने के लिए जाया करता था। इसलिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। वह घटना वाली रात को 11:30 बजे पहुंचा। उस समय भाई सो रहा था। उसने चारपाई पर भाई को दबोच लिया। उसकी गर्दन पर चाकू से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद अपने खेत पर गया। सबमर्सिबल पंप चलाकर अपने कपड़ों को दो बार धो दिया। खून मिटाने के बाद घर पहुंचा। वहां पर कूलर में कपड़ों को सुखा दिया। सुबह जब उसकी भाभी ने घटना की जानकारी दी तो हत्याकांड में प्रयुक्त कपड़े पहनकर ही पहुंच गया। पुलिस उसे साथ लेकर गड्ढे तक पहुंची। दुर्गंध आ रही थी। कुत्ते भी आसपास घूम रहे थे। इससे शक हो गया। कुछ मिट्टी हटाने पर शव बरामद हो गया।
4 of 6
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गणेशी को दादी देना चाहती थी अपने हिस्से की जमीन
पूछताछ में आरोपी मनीष ने अपने चाचा देवीराम सहित तीन अन्य के भी हत्याकांड में संलिप्त होने की बात कही थी, लेकिन जिन तीन लोगों के नाम बताएं, उनकी लोकेशन घटनास्थल की नहीं आई। चाचा से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मनीष के चाचा ने बताया कि मां (गणेशी की दादी) 5 बिस्बा जमीन गणेशी को देना चाहती थी। उसके हिस्से में पहले से 5 बिस्बा जमीन आ रही थी। वह नहीं चाहते थे कि मां की जमीन उसके पास जाए। इस कारण उससे वह खुन्नस मानता था मगर हत्याकांड से इन्कार किया। हालांकि पुलिस को चाचा की बातों पर शक है।
विज्ञापन
5 of 6
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सगी बहनों से हुई थी दोनों भाइयों की शादी सिकंदरा के बाईंपुर निवासी मृतक के साले आकाश ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी दो बहनों पिंकी और लक्ष्मी की शादी बाईखेड़ा के अनीत उर्फ गणोशी और मनीष यादव से हुई थी। मनीष और अनीत के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पहले कई बार मनीष ने अनीत पर हमला किया था। उसने घायल भी कर दिया था।
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार बात पुलिस तक पहुंची मगर बाद में सुलह हो गई। उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि एक भाई दूसरे की जान ले लेगा। बहन पिंकी के तीन बच्चे तनिष्क, दिव्यांश और तरुण हैं। परिवार में यही बात हो रही है कि एक बहन की मांग का सिंदूर उजड़ गया तो दूसरे का जेल चला गया।