फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के खौफ के बीच मेकअप आर्टिस्ट ने पीपीई किट पहनकर किया 'सजनी' का श्रृंगार

Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को सैनिटाइज किया गया... ब्यूटीशियन ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट पहनी, मास्क लगाया, दस्ताने पहने... और तब जाकर किया मेकअप। ये सब कोरोना से बचाव के लिए किया गया। कोविड-19 की दहशत के बीच ब्यूटीशियन ने दुल्हन के श्रृंगार करने का तरीका निकाला है।  श्रृंगार के दौरान दुल्हन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन का श्रृंगार करती ब्यूटी आर्टिस्ट - फोटो : अमर उजाला
ब्यूटीशियन स्वाति भाटिया ने बताया कि नाई की मंडी निवासी मधु दिवाकर की शादी है। मंगलवार को मेकअप किया गया। उनको ब्यूटी पार्लर नहीं बुलाया, बल्कि वह खुद वहां गईं और भी युवतियों का मेकअप किया गया लेकिन एक -एक कर सबको बुलाया, सामाजिक दूरी का पालन कराकर। 
विज्ञापन

3 of 5
पीपीई किट पहनकर दुल्हन का श्रृंगार करती मेकअप आर्टिस्ट - फोटो : अमर उजाला
पीपीई किट और मास्क इसलिए पहने ताकि संक्रमण का डर न रहे। दुल्हन ने मेकअप पूरा होते ही मास्क लगा लिया। ईदगाह निवासी स्वाति भाटिया का कहना है कि कोरोना से बचाव भी करना है और शादी-विवाह में मेकअप भी जरूरी है। ऐसे में पीपीई किट, मास्क, दस्तानों का इस्तेमाल करना ही होगा। 

4 of 5
मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बीच सरकार ने शादियों की छूट दी है। शादी में शामिल होने के लिए 50 लोगों की अनुमति दी गई है। संक्रमण से सुरक्षा के साथ दुल्हन का श्रृंगार करने का तरीका शहर में चर्चा में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
ब्यूटी आर्टिस्ट स्वाती भाटिया का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते दुल्हन के श्रृंगार के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। सैलून में एक बार में सिर्फ एक ही दुल्हन को एंट्री दी जा रही है और उन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही उनका मेकअप किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें