ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ताजमहल में केवल 3502 सैलानी आए, लेकिन टिकट पूरे 5000 बिक गए। सोमवार की दोपहर दो बजे तक शाम के स्लॉट के सभी टिकट बुक हो चुके थे। शाम को सैलानियों का आंकड़ा आया तो लपकों की कारगुजारी सामने आ गई। दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल पर जो सैलानी पहुंचे, वह एएसआई कर्मचारियों से टिकट न मिलने पर तकरार करते हुए नजर आए।