फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा ने बांधा समा, झूमे ताजनगरी के युवा

Fri, 02 Nov 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मंच पर परफॉर्म करतीं सिंगर ममता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के युवाओं ने गुरुवार की शाम कोठी मीना बाजार में जमकर धमाल किया। आगरा महोत्सव में गायिका ममता शर्मा के गीतों पर युवाओं ने एक बार जो डांस करना शुरू किया, तो फिर रुकने का नाम नहीं लिया। चर्चित गानों को बार-बार सुनाने की मांग उठती रही। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंगर ममता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
गायिका ममता शर्मा नाइट का उद्घाटन एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने किया। सफेद मखमली लिबास में ममता शमा जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
मंच पर परफॉर्म करतीं सिंगर ममता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ममता शर्मा ने हैलो आगरा... कहा, युवाओं ने पूरे जोश से उनका अभिवादन किया। और फिर शुरू हुआ बॉलीवुड के मशहूर गानों की दीवानगी का दौर। 

4 of 5
मंच पर परफॉर्म करतीं सिंगर ममता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ममता शर्मा ने सुरीली आवाज में एक के बाद एक गाने गाकर समां बांध दिया। माहौल ये हुआ कि उत्साही युवाओं ने स्टेज के पास पहुंचने तक की कोशिश की। अनार कली डिस्को चली... गाने पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगर ममता शर्मा के कार्यक्रम में मौजूद श्रोता - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर इंडियन ऑयल के डीजीएम आरके माथुर, केपी सेठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, राकेश गर्ग, विवेक सामा, एडीएम सिटी केपी
सिंह, रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल, पीपी सिंह, राम शर्मा, रिया शाह, मुनेंद्र सिंह, अविनाश कुमार, राकेश गुप्ता, सिमरन गंगवार, दीपेश गुप्ता,
संजीव माहेश्वरी, शगुन बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें