फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

Tue, 10 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार को ताजनगरी में थीं। फिश कट शिमर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं मलाइका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मलाइका यहां सूर्यनगर स्थित अमाया डिजायनर कलेक्शन का शुभारंभ करने आई थीं। 
विज्ञापन

फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

2 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
उनकी एंट्री ठीक वैसे ही हुई, जैसे किसी बॉलीवुड स्टार की होती है। उनके मुस्कुराने की अदा से लेकर चलने के तरीके पर लोग फिदा हो रहे थे। पूरा माहौल किसी बॉलीवुड मजमे से कम नहीं लग रहा था। युवाओं में मलाइका के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। कई बार स्थिति बेकाबू होती दिखी। 
विज्ञापन

फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

3 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करने के साथ इस इंडस्ट्री में सफल अभिनेता या अभिनेत्री होना मायने रखता है। सफल कलाकार बहुत लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनता है। 
 
फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

4 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
मलाइका ने कहा कि सलमान के परिवार का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने खुद के बायोपिक बनने के सवाल को हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें अगर कोई फिल्म मिलती है और स्क्रिप्ट पसंद आती है तो निश्चित ही वो उसमें काम करेंगी।
विज्ञापन

फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

5 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में पूछे गए प्रश्न पर मलाइका ने कहा कि समय आने पर सब कुछ लोगों को सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजनगरी में आने पर उन्हें काफी अच्छा लगा, उनकी कोशिश रहेगी कि वो फिर से यहां आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिश कट शिमर गाउन में मलाइका अरोड़ा की अदाओं के दीवाने हुए फैंस, देखें तस्वीरें

6 of 6
Malaika Arora Khan - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अमाया शोरूम का उद्घाटन किया। अमाया की संचालिका रचना अग्रवाल ने कहा कि अमाया में तर्की, इटली, सिंगापुर के कलेक्शन भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें