फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली...'. सांसद हेमा ने नृत्य कर राधारमण को रिझाया 

Sat, 03 Aug 2019 07:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
सांसद हेमामालिनी ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठा. राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य झूलन महोत्सव के अंतर्गत सांसद हेमामालिनी ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्रभु राधारमण लाल के सामने उनकी नृत्य सेवा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा।

तस्वीरें: 'यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली...'. सांसद हेमा ने नृत्य कर राधारमण को रिझाया 
विज्ञापन

2 of 5
ठा.राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य झूलन महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ठा. राधारमण मंदिर के चौक में सांसद हेमामालिनी ने सर्वप्रथम गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद वंशी विभूषित कराल श्लोक पर अपनी भाव भंगिमाओं के माध्यम से भगवान राधारमण लाल को रिझाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ठा.राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य झूलन महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
इसी श्रृंखला में उन्होंने मधुराष्टकम के पदों पर आधारित भारतीय शास्त्रीय शैली में नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। उन्होंने महाकवि जयदेव के गीत गोविंद के यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली.. के बोलों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

4 of 5
ठा.राधारमण मंदिर में सेवा सौभाग्य झूलन महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने राधारमण हरि बोल के संकीर्तन पर भावमय नृत्य प्रस्तुत कर संगीत प्रेमी एंव भक्तों को ताली बचाने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठा. राधारमण लाल का पुष्पों से बंगला सजाया गया और उनकी विशेष भोग सेवा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर में मौजूद संगीत प्रेमी व भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत शरदचंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी ने सांसद का स्वागत किया तथा ठा. राधारमण लाल का प्रसाद प्रदान किया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, सीओ सदर रमेश तिवारी, अनूप शर्मा, जनार्दन शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, भरत शर्मा आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें