मथुरा जिले में किसानों के भारत बंद का असर मिला-जुला रहा। कुछ बाजार बंद रहे, कुछ नियमित रूप से खुले रहें। बाजना में सर्वदलीय किसान कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान समिति अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च निकालने पहुंचे। वहां पुलिस की किसानों से झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक्सप्रेसवे पर जाम भी लगाया। जाबरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी संजय लाठर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया।