सोमवार को दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार करने के लिए 127 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड आगरा पहुंची। प्रेम के प्रतीक ताजमहल में शाही जोड़े ने दो घंटे बिताए और ताज से जुड़ा इतिहास जाना।
विज्ञापन
2 of 5
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड
- फोटो : अमर उजाला
अपने भारत दौरे की शुरूआत बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड ने ताजमहल को निहारने के साथ की। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने शाही परिवार को ताज दिखाया और उन्हें ताज से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड
- फोटो : अमर उजाला
2013 में बेल्जियम के राजा बने किंग फिलिप ने पच्चीकारी, वास्तुकला और ताज में लगे महंगे पत्थरों को लेकर उत्सुकता जताई। शाही जोड़े ने ताजमहल की विजिटर बुक में अपने अनुभव के बारे में लिखा। शाम को वह ताज देखकर विशेष विमान से दिल्ली चले गए।
4 of 5
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बेल्जियम के शाही परिवार में किंग फिलिप तीसरे राजा हैं जो ताज पर पत्नी के साथ पहुंचे हैं। इससे पहले 3 नवंबर 2008 को उनके पिता किंग एल्बर्ट-2 और मां डोना पाओला भी ताज में सेंट्रल टैंक की बेंच पर फोटो खिंचवा चुके हैं जहां...
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड
- फोटो : अमर उजाला
...1970 में उनके भाई और किंग बोदोउन एवं रानी फेबिओला भी ताज के दीदार के दौरान फोटोग्राफी करा चुके हैं। उसी डायना बेंच पर शाही जोड़े ने ताज की यादें संजोईं।