फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी सर्दी आते ही बदल गया श्रीबांकेबिहारी का भोग, ठाकुरजी ने धारण किए गर्म वस्त्र

Fri, 13 Nov 2020 07:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन: ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
गुलाबी ठंडक का अहसास होते ही श्रीबांकेबिहारी को इसके प्रभाव से बचाने के लिए उनका भोग प्रसाद बदल दिया गया है। अब ठाकुर जी को पंचमेवाओं का भोग लगाया जा रहा है, इसमें केसर का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं ठाकुर जी को पोशाक भी गर्म धारण कराई जा रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। गुलाबी ठंडक का अहसास लोगों को होने लगा है। इसे देखते हुए श्रीबांकेबिहारी जी के लिए भी सर्दी से बचाव के प्रबंध सेवा पूजा में होने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत ठाकुर जी के लिए भोग और पोशाक में ठाकुर जी का खास ख्याल रख रहे हैं। मंदिर सेवायत शालू गोस्वामी बताते हैं कि इन दिनों ठाकुर जी के भोग पंचमेवा का लगाया जा रहा है। 

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
भोग में सूखे मेवे भी शामिल हैं। अन्य पदार्थ भी सर्दी को ध्यान रखते हुए ही दिए जा रहे हैं। दूध भी गर्म ही ठाकुर जी को दिया जा रहा है। इसमें भी केसर का उपयोग किया जा रहा है। पोशाक भी गर्म पहनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बांकेबिहारी मंदिर के पट पिछले महीने खोले गए थे, इसके बाद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। कोविड की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें