फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रंगत में दिखी सुहागनगरी, चूड़ियों की खनक से गूंज उठा बाजार, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Dec 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
ठेले पर चूड़ियां ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी शनिवार को फिर पुरानी रंगत में दिखी। चूड़ियों की खनक से बाजार गूंज उठे। लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। शहर की सड़कों पर पुलिस के बैरियर हट चुके हैं। लोगों के चेहरों से भी बवाल की दहशत खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
बैरियर हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हर कोई कारोबार को संभालने में जुटा था। हालांकि एहतियातन मुख्य चौराहों पर फोर्स तैनात रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण आईटीबीपी व सीआरपीएफ के जवान तैनाती स्थल पर आग तापते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
बाजार में रौनक - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद शहर में अमन कायम है। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने भी करीब एक हफ्ते बाद राहत की सांस ली। यही कारण रहा कि शनिवार को सुबह से इमामबाड़ा चौराहा हो या फिर नालबंद चौराहा दोनों ओर से पुलिस की बैरियर गायब थे।

4 of 6
फिरोजाबाद में पटरी पर लौटा जन जीवन - फोटो : अमर उजाला
लोगों की दिनचर्या पूर्व की भांति ही चल निकली। तड़के लगने वाले गड्ढा बाजार में भी दुकानदार ठेले व थैलों आदि में सामान लेकर पहुंच रहे थे। इस दौरान आईटीबीपी के जवान भी चूड़ियों की खरीदारी करते नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 6
चूड़ी बाजार - फोटो : अमर उजाला
नालबंद चौराहे से लेकर इमामबाड़े चौराहे तक का बाजार हो या फिर सदर बाजार हर जगह रौनक थी। कमोवेश यही हाल चूड़ी गोदामों एवं दुकानों पर दिखाई दिया। कांच के कारखानों में पहले की उपेक्षा कामगारों की संख्या ज्यादा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिहाज से इमामबाड़ा चौराहे पर आईटीबीपी की एक टुकड़ी तैनात थी। वहीं नालबंद चौराहे पर आईटीबीपी व सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिसकर्मी तैनात थे। कमोवेश यही हाल उर्वशी चौराहा एवं राजपुताना तिराहे पर था। नैनी ग्लास व जाटवपुरी चौराहा के साथ नगला बरी चौराहा,चौकी गेट, रामगढ़ थाना,लालपुर,सैलई चौराहा पर पुलिस फोर्स के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें