फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

Thu, 14 Jun 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में विदेशी टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल डिक्लेरेशन के बाद अब विश्व विरासत को प्लास्टिक मुक्त करने की कवायद की जा रही है। यूनाइटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के प्लास्टिक फ्री नारे को अमल में लाने के लिए ताजमहल में जुलाई से प्लास्टिक बोतल अंदर ले जाने पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
जून में गर्मी ज्यादा होने के कारण पानी की बोतलें जा रही हैं। एएसआई, मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन बोतलों का विकल्प तलाश रहा है। ताजमहल के अंदर और इसके 500 मीटर के दायरे को प्लास्टिक मुक्त करने के फैसले के बाद सबसे पहले प्लास्टिक बोतलों को हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हर दिन ताजमहल में 12 से 20 हजार तक पानी की प्लास्टिक बोतलों का कचरा निकलता है। इस प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन भीड़ और गर्मी के कारण मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नए आरओ प्लांट लगाकर और ताज के अंदर और बाहर कई जगह पेयजल सुविधा देकर प्लास्टिक बोतलों को बंद करने की तैयारी है।

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

4 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जुलाई से ताज में प्लास्टिक बोतलों पर रोक लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक तब तक चार आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। विदेशी सैलानियों को पानी की बोतलें देने की जगह अन्य विकल्प भी तलाशें जा रहे हैं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

5 of 6
ताजमहल में बिखरे पड़े शू कवर - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण ने जब ताजमहल के टिकट पर पथकर लगाया तो विदेशी पर्यटकों को 500 रुपये के पथकर पर शू कवर और पानी की 500 मिली की बोतल दी जाने लगी। भारतीय पर्यटकों को एडीए ने कोई सुविधा नहीं दी। भारतीय और विदेशी सैलानियों के लिए भेदभाव ताजमहल में यहीं से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल में जुलाई से पानी की प्लास्टिक बोतल नहीं ले जा सकेंगे टूरिस्ट, ऐसे बुझेगी प्यास

6 of 6
ताजमहल में बिखरे पड़े शू कवर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में गंदे शू कवर इधर उधर बिखरे पड़े रहते हैं। ऐसे में शू कवर को भी बंद किया जा सकता है। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि शू कवर देने की जगह ताज के चमेली फर्श और मुख्य गुंबद के अंदर और बाहर मैट बिछा दी जाए। पहले की तरह सभी सैलानी जूते नीचे उतारकर गुंबद में प्रवेश करें, ताकि स्मारक के अंदर गंदगी न पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें