उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने आगरा के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में माता-पिता और बेटी सहित चार की मौत हो गई। बेटा घायल है। यह परिवार बेटी का रिश्ता तय करने कानपुर जा रहा था, लेकिन उससे पहले कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा कंटेनर उनके लिए काल बन गया।