फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश को अपना परिवार मानते थे अटल जी, देखिए उनकी यादों से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें

Thu, 16 Aug 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पूरे देश को अपना परिवार मानते थे। यह बात उन्होंने खुद कही भी। उनकी निर्मला दीक्षित की मानें तो उनकी सास और अटल जी की बहन कमला दीक्षित उन्हें रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए दिल्ली जाती थीं। उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भी उनका दिल्ली जाना जारी रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
वृद्धावस्था होने की वजह से दिल्ली तक के सफर में परेशान भी हो जाती थीं। एक रक्षाबंधन पर जब कमला दीक्षित अपने पौत्र चिराग और पराग दीक्षित के साथ प्रधानमंत्री आवास पर पहुंची तो वहां सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती उम्र की वजह से परेशान हो गई। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी बहन से कहा कि कमला तू क्यों परेशान होती है, राखी बांधने के लिए देश में और भी मेरी बहनें है...। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से जुड़े लोगों की भी कहना है कि वाजपेयी ने अपने पूरे जीवन काल में इस सूत्र को अपना रखा। वे भाई भतीजावाद से दूर रहे। अपने चहेतों के लएि नहीं किया जो किया पूरे देश के लिए किया। अटल जी के निधन पर प्रताप नगर निवासी अटल की बहन कमला दीक्षित के आवास पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। वैसे उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है लेकिन, पिता जी मध्य प्रदेश में शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्म वहीं हुआ। उत्तर प्रदेश से अटल का राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अटलजी का पैतृक गांव तीर्थराज बटेश्वर है। इसके आंगन में अटलजी का बचपन बीता। बटेश्वर मेले के समापन पर कवि सम्मेलन होता था। इसमें अटलजी जरूर आते थे। किस्सा 1978 का है। होली का दिन था। अटलजी जी भरकर होली खेले। लोगों ने उन्हें रंग डाला। इसके बाद जमुना में स्नान किया। बोले, होली तो ऐसी ही होती है, मजा आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें