फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फिर फेल हुईं व्यवस्थाएं, रेलिंग से कूदी महिलाएं

Mon, 07 Nov 2022 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रण करने की व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन पहुंचे। भीड़ का दबाव इतना था कि पुलिस की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। महिला श्रद्धालु रेलिंग फांदकर निकलने को मजबूर हुईं। बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाली गलियां में भी भीड़ रही। इसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को भी ऐसा ही हाल रहा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए पांच से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। कुछ की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इन सभी का वहां मौजूद चिकित्सकों ने उपचार किया। 
विज्ञापन

2 of 5
रेलिंग फांदकर निकलती युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की उदासीनता के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। खासकर साप्ताहांत या पर्वों के दिन। देव दिवाली के दिन भी बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। इसके कारण श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। कई महिलाओं को जब निकलने की जगह नहीं मिली तो वे रेलिंग को फांदकर निकलीं। 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के कारण बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का बुरा हाल हो गया। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे, लेकिन फिर भी हालात नहीं सुधरे। भीड़ का दबाव इतना था कि व्यवस्थाएं धरी रह गईं। 

4 of 5
रविवार की भी उमड़ी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह भी ऐसा ही हाल रहा। 8:45 बजे दर्शन खुलने से पूर्व ही मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा के साथ पहुंच गई। भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर के सुरक्षागार्ड और पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़ गए। भीड़ के दबाव में फंसकर कानपुर निवासी शोभा दीक्षित (75), सुभाष चंद्र (70), रेनू शर्मा, देवांशी(57) और पुनता शर्मा(33) घायल हो गईं। कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें