एक दिवसीय दौरे पर फिरोजाबाद पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने औद्योगिक क्षेत्र में ग्लास फैक्टरी में कांच उत्पादन के बारे में जानकारी ली। 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज में कांच से बनने वाले उत्पाद देखे। इस दौरान वह लोहे की रॉड में फंसे गर्म कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया देख कर हैरान रह गईं। साथ में आईं राज्यपाल की पुत्री अनर पटेल ने सुहागनगर स्थित मारुति उद्योग में हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
2 of 6
कांच से बने उत्पादों को देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अगवानी कारखाना संचालक विजयदीप सिंह, कुलदीप सिंह, पुष्पा सिंह, गुंजन सिंह और रूद्रांश ने की। राज्यपाल ने माउथ ब्लोइंग (कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया) प्रक्रिया से बनने वाले कांच उत्पादों को उत्पादन देखा।
विज्ञापन
3 of 6
कांच फैक्टरी में माउथ ब्लोइंग प्रक्रिया देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
गर्म कांच को लोहे की रॉड की तली में फंसा कर ऊपर से फूंक मारकर उसे फुलाने की प्रक्रिया ने राज्यपाल को भी हैरत में डाल दिया। कारीगरों से माउथ ब्लोइंग में प्रयुक्त पाइप की चौड़ाई एवं जापानी भट्ठी के तापमान की जानकारी ली। उद्योग विभाग से मिलने वाली सुविधाओं और सहूलियतों के अलावा कांच उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और उत्थान से जुडे़ सुझाव भी मांगे।
4 of 6
कांच से बने उत्पादों को देखतीं राज्यपाल की बेटी अनर पटेल
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति ग्लास में राज्यपाल ने इकाई में कार्यरत कांच श्रमिकों से उन्हें मिलने वाले वेतन, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उधर, राज्यपाल की पुत्री अनर पटेल ने सुहागनगर स्थित मारुति उद्योग में सिंह राज यादव से हस्तशिल्प आयटमों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 6
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखतीं राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
अरे यह आपने ठोस निष्प्रयोज सामान से बनाया है। वेरी गुड...। लेकिन आप ऐसा करिए इस टोकरी का तली को थोड़ा चौड़ा बनाना शुरू करो। इससे टोकरी अच्छी और टिकाऊ बनेगी। शहरी आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों को देखकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्यपाल ने यह बातें कहीं।
स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने शुक्रवार को क्षय रोग टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और रोग से मुक्ति पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने हाल ही में चिन्हित किए 341 बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को गोद देने उनकी शिक्षा व पोषण में किसी प्रकार का अवरू द्ध उत्पन्न नहीं होने देने की बात कही।