आगरा की कुकथरी गांव में समाधिया कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोर में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोर बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई।
आंखों में जलन, उल्टियां और सांस लेने में तकलीफ। पिनाहट के कुकथरी गांव में अमोनिया गैस के रिसाव से हाहाकार मच गया। कोल्ड स्टोरेज से शुरू हुआ रिसाव पूरे गांव में फैल गया। दम घोंटू गैस से कोई बेहोश होकर गिर गया तो किसी की घर में हालत बिगड़ गई। पुलिस को गांव पहुंचने में तकरीबन 20 मिनट का समय लग गया।
आधा घंटे बाद एंबुलेंस आईं। गांव से लोगों को निकालने के बाद अलग-अलग एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। समाधिया कोल्ड स्टोरेज में आलू की बोरी ढोने के लिए आए बरेली के सलीम ने बताया कि वह एक ट्रक में माल लोड करा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक चीखने की आवाज आई। वह कुछ समझ पाता तब तक कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी भागते हुए नजर आए। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। वह कोल्ड स्टोरेज के गेट पर आ गया। तभी उसे गैस की गंध आने लगी। इससे उससे सांस लेने में तकलीफ हो गई।
विज्ञापन
3 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बुजुर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह किसी तरह बाहर की तरफ भागा। 500 मीटर की दूरी पर आने पर बेहोश हो गया। उसे पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया।
4 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह गांव के ताराचंद और 70 वर्षीय श्रीदेवी घर में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह इधर-उधर भागने लगे। तभी गांव में शोर होने लगा। वह सभी को लेकर बाहर की तरफ निकले।
विज्ञापन
5 of 14
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव से बाहर आ गए। मगर गांव में गैस फैलने की वजह से सांस नहीं ले पा रहे थे। इस पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। गांव के रहने वाले शिव कुमार भी टहल रहे थे। उन्हें भी गैस से उल्टी आने लगीं। उन्हें गांव के लोग किसी तरह गांव से बाहर लेकर आए। तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 14
अस्पताल में भर्ती अमोनिया गैस से प्रभावित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टैंक में 30 क्विंटल गैस भरी थी, 15 क्विंटल का रिसाव
सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अमोनिया गैस का प्रयोग कोल्ड स्टोरेज में किया जाता है। कूलिंग के लिए इस गैस का प्रयोग किया जाता है। अमोनिया से आंखों में जलन होने लगती है। त्वचा से भी शरीर के अंदर चली जाती है। सांस लेने में भी तकलीफ होती है। यह दम घोंटू गैस के रूप में जानी जाती है।
विज्ञापन
7 of 14
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो से तीन मिनट तक गैस शरीर में जाने पर मृत्यु हो सकती है। पानी में घुलनशील है। समाधिया कोल्ड स्टोरेज में टैंक में 30 क्विंटल गैस का भंडारण था। इसमें 15 क्विंटल गैस का रिसाव हो गया। इस वजह से ही एक किलोमीटर तक गैस फैल गई। फायर सेफ्टी के उचित इंतजाम थे। मगर तकनीकी सहायक प्रशिक्षित नहीं था।
8 of 14
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैस रिसाव से ग्रामीणों में मची भगदड़
शालीम खान ने बताया कि वह कोल्ड स्टोर पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज बदबू आने लगी। बदबू के कारण चक्कर आने लगे और वह गिर पड़े। अली (19) निवासी बरेली ने बताया कि अचानक तेज गैस की बदबू फैलते ही वहां मौजूद सभी लोग मुंह ढककर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
9 of 14
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताराचंद्र (82) निवासी कुकथरी ने बताया कि गांव में गैस की बदबू फैलते ही लोग घबराकर जंगल की ओर भागने लगे। उन्हें भी गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। शब्बीर खान निवासी बरेली ने बताया कि गैस की बदबू से आंखों में तेज जलन होने लगी और शरीर में घबराहट के साथ उल्टी भी होने लगी।
कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, 35 की हालत बिगड़ी
आगरा की कुकथरी गांव में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोर में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोर बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए।
11 of 14
गांव छोड़कर जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।
घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। पिनाहट के गांव कुकथरी में उपेंद्र कुमार का समाधिया कोल्ड स्टोर है। रात में कोल्ड स्टोर में तकरीबन 60 मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू भी लोड किया जा रहा था। अचानक अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप लाइन फट गई।
इसमें से तेजी से गैस रिसाव शुरु हो गया। इससे मजदूर और अन्य लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। नवाबगंज, बरेली का मजदूर मोहम्मद सलीम बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग कोल्ड स्टोर से निकलकर भागने लगे। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी उल्टी आने लगी। वह भी खेत छोड़कर भागने लगे।
बच्चों की बिगड़ी तबीयत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी खोल दिया। 50 मीटर की दूरी पर ही सुधीर शर्मा का बद्री विशाल कोल्ड स्टोर है। इसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। वह भी निकलकर भागे। घरों तक गैस पहुंचने पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भागने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गांव को खाली करा दिया। मगर तब तक गैस से गांव के महिलाओं और बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। 35 से अधिक को प्राथमिकी उपचार दिया गया।