अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक ने मंगलवार को अपनी पत्नी सैंडी विल्सबैक के साथ ताजमहल का दीदार किया। अमेरिकन एयरफोर्स कमांडर दोपहर में 3:30 बजे ताजमहल आए और करीब एक घंटे तक ताज परिसर में रहे। इस दौरान अमेरिकी दंपती ने ताजमहल के इतिहास के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन ने अमेरिकी कमांडर को भी भ्रमण कराया।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक और उनकी पत्नी सैंडी विल्सबैक
- फोटो : अमर उजाला
कैनेथ एस. विल्सबैक ने गाइड से काले ताजमहल को लेकर उत्सुकता दिखाई और पूछा कि काला ताज कहां पर है। गाइड ने उन्हें काले ताज की कल्पना के बारे में बताया।
4 of 5
ताजमहल में पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाते अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक ने मुसम्मन बुर्ज का इतिहास भी पूछा। ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो खिंचवाए।
ताजमहल में पत्नी के साथ अमेरिकी वायुसेना के कमांडर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण (एएसआई) की विजिटर बुक में विल्सबैक ने ताज को अद्भुत, सुंदर और हमेशा याद रखने वाला लिखा। अमेरिकी कमांडर के ताज पर आगमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।