फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा, आधार कार्ड बनवाने के लिए दलाल बोले 150 रुपये दो फटाफट बनेगा कार्ड...

Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड बनवाने के लिए संजय प्लेस के बाहर बैठे दलाल - फोटो : अमर उजाला
150 रुपये दो, नंबर लगवा दूंगा, आपका आधार कार्ड फटाफट बन जाएगा, वरना चक्कर काटते रह जाओगे, लाइन देख रहो हो, ये खत्म होने वाली नहीं है... संजय प्लेस डाकघर के बाहर दलाल इसी तरह लोगों से पैसे मांग रहे हैं। आधार कार्ड के लिए सुबह चार बजे से लाइन लग जाती है। यहां अभी रोजाना आवेदन ही लिए जाते हैं जबकि करीब 150 से ज्यादा लोग आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं। दलाल इसी का फायदा उठा रहे हैं। अमर उजाला ने सोमवार दोपहर को 12 से एक बजे के बीच वीडियो कैमरे में दलालों की बातचीत रिकॉर्ड की...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय प्लेस के बाहर बैठे दलाल - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्टर :  आधार बनवाना है, फार्म कहां से मिलेगा।
दलाल : हमारे पास मिलेगा, आपका कार्ड बन जाएगा।
रिपोर्टर : कार्ड कैसे बनेगा, यहां तो लंबी लाइन है।
दलाल : लाइन की चिंता छोड़ो, आपका नंबर फटाफट लगवा दूंगा।
रिपोर्टर : अच्छा कैसे, उसके लिए क्या करना होगा?
दलाल : कुछ नहीं, आप सिर्फ 150 रुपये दो, कार्ड फटाफट बनेगा।
रिपोर्टर : फार्म कितने रुपये का है, उसके पैसे अलग से तो नहीं लगेंगे।
दलाल : यह सिर्फ 15 रुपये का है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार का फार्म देती महिला - फोटो : अमर उजाला
फार्म निशुल्क है, दलालों के चक्कर में न पड़ें
प्रवर डाक अधीक्षक आनंद कुमार सिंह का कहना है कि आधार कार्ड का आवेदन फार्म निशुल्क है। लोग दलालों के चक्कर में न पड़ें। भीड़ ज्यादा होने पर कुछ समय लग सकता है। धैर्य रखें लेकिन दलालों के पास न जाएं। अगर दलाल दबाव बनाएं तो पुलिस से शिकायत करें।

4 of 5
मुनेंद्र चौधरी, किरावली, रईसुद्दीन, रसूलपुर बाएं से दाएं क्रमशः - फोटो : अमर उजाला
मजबूरी में दलाल को पैसे देने पड़े
आधार कार्ड बनवाने के लिए मैंने बड़े डाकघर के कई चक्कर काटे। वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में दलाल को 150 रुपये देना मजबूरी हो गया। - रईसुद्दीन, रसूलपुर

दलालों को प्रवेश कैसे मिल रहा है
आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फार्म निशुल्क है। दलाल इसके 15 रुपये ले रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि दलालों को दफ्तर के अंदर प्रवेश कैसे मिल रहा है। - मुनेंद्र चौधरी, किरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार बनवाने के लिए संजय प्लेस के बाहर बैठे दलाल - फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड के लिए केंद्र बढ़ाए जाएं
मुझे अपने आधार पर मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए दलाल की 150 रुपये देने पड़े हैं। आधार कार्ड के लिए और केंद्र खोले जाने चाहिए। - दिनेश कुमार, नगला पदी

दो महीने में नहीं बना कार्ड
आधार कार्ड बनवाने के लिए दो महीने से डाकघर के चक्कर लगा रहा हूं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। - दीपक बघेल, बोदला

इसलिए लग रही भीड़
कॉलेजों में दाखिले, वजीफे, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, राशन कार्ड बनवाने केलिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। लॉकडाउन में कार्ड बने नहीं, इसलिए अब भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें