अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से रविवार को आयोजित ‘स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च’ के फाइनल में छात्र-छात्राओं ने मंझे हुए कलाकारों के समान अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एक से एक बढ़कर प्रस्तुति ने समा बांध दिया। नृत्य और गायन ही नहीं, नाटक भी शानदार रहे। हर प्रस्तुति ने एक संदेश दिया। ग्रांड फिनाले का आयोजन नौ अगस्त को सूरसदन में होगा।
विज्ञापन
2 of 5
प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तम कॉलेज में आयोजित फाइनल में तन्वी चौहान, जाह्नवी सिंह, अंशुमान, राधा जादौन, कशिश जैन, श्रेया शर्मा, निश्चय अग्रवाल, कुलवंत सिंह, तरनप्रीत कौर, अभिजीत, मौहम्मद अली, ज्योति राजपूत, सार्थक शर्मा, ध्रुव और खुशी की आवाज की मिठास सीधे दिल में उतर गई।
विज्ञापन
3 of 5
डांस करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
नृत्य में मिष्ठी जैन, यश वर्मा, जाह्नवी पाठक, सुमित तोमर, श्याम निषाद, मनसुई शर्मा, उज्ज्वल खरे, काश्वी, प्रथा शर्मा, अदिति शर्मा, लकी चौहान, जिविशा गिडवानी, सचिन कुश, वंशिका गुप्ता, मंथन पाठक, यशि तिवारी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
4 of 5
नाटक का मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स, सिंपकिंस, होली पब्लिक स्कूल, सिंकदरा और सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन से तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन उत्तम सिंह ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में उत्तम ग्रुप के संरक्षक उत्तम सिंह, चेयरमैन संजीव सिंह, विक्रांत शास्त्री, दीपक जैन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जज अनिल वर्मा और टोनी फास्ट ने बताया कि फाइनल में पहुंचे छात्रों को फोन से सूचना दी जाएगी। फाइनल में अनिल जैन, चंद्र शेखर, अमित कुमार आदि की भी उपस्थिति रही। नौ अगस्त को सूरसदन में होने वाले ग्रांड फिनाले में पंजाबी सिंगर जस मानस भी मौजूद रहेंगे।