अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से ताजनगरी में कराए जा रहे ‘स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च’ ऑडिशन में ‘नारी सशक्तिकरण’ नाटक लोगों को दिल को छू गया। बुधवार को बिचपुरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुए ऑडिशन में स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक के अलावा नृत्य और गायन से भी लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 5
डांस करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और हॉलीवुड गानों पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने ‘पहला नशा, पहला खुमार..’ आदि गानों से जहां समा बांध दिया, वहीं, ‘जो भेजी थी दुआ..’ और ‘निबोड़ा, निबाडो़, निबोड़ा..’ आदि गानों पर डांस कर जजों को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
3 of 5
ऑडिशन में गाना गाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑडिशन में प्रतिभाग किया। बच्चों में ऑडिशन के लेकर उत्साह देखा गया। हर बच्चे की कोशिश थी कि वो ग्रांड फिनाले में पहुंचे। निर्णायक मंडल में दिलबर म्यूजिक ग्रुप के शैंकी और डांस कोरियोग्राफर एकता जैन रहीं। ऑडिशन के दौरान जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ और संयोजक राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।
4 of 5
गिटार बजाकर गाना गाता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इन स्कूलों में पहुंचेगी ‘स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च’ टीम