फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

Wed, 24 Oct 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के मैदान में मंगलवार को रात मस्ती भरी रही। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाते मैदान में युवाओं में डांस का जोश देखने लायक था। अवसर था अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम ‘महा-रास’ का। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

2 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
महारास कार्यक्रम का उद्घाटन राजा अरिदमन सिंह और रानी पक्षालिका सिंह ने किया। डांडिया पर नृत्य करते युवाओं ने एक बार जो झूमना शुरू किया, तो यह दौर लगभग तीन घंटे तक चला। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

3 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आईं गायिका ज्योति मैनी की सुरीली आवाज का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। उनके द्वारा गाए गाने तूने मारी एंट्रियां, दिल में बजी घंटियां, आधा है चंद्रमा-रात आधी, बकरार करके हमें, यू न जाइये और ढोल-बाजे, ढोल-बाजे पर युवा ने एक बार जो डांडिया शुरू किया, तो फिर रुकने का नाम नहीं लिया। ज्योति ने लगभग एक घंटे तक शानदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। 

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

4 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
‘महा-रास’ को उस समय नई ऊंचाइयां मिलीं, जब मूवी ‘लंदन ड्रीम्स’ फेम प्लेबैक सिंगर अभिजीत घोषाल स्टेज पर पहुंचे। मेरे रश्क-ए-कमर, एक हसीना थी, एक दीवाना था, नीले-नीले अंबर पर, चांद जब आ जाए गानों पर लोग डांडिया करते रहे। ऋचा हुड्डा के नृत्य के लोग दीवाने हो गए। डांडिया के दौरान ऋचा के डांस को देख युवाओं में और जोश आ गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

5 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
काशवी कंचन के अपने डांस से डांडिया में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा, सचिन दिवाकर और इरम खान ने किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का संचालन नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशिका अलका सिंह ने किया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

6 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
महा-रास कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि संगीत में दुनिया में सफलता का मूल मंत्र लगातार अभ्यास है। जो गायक जितना अभ्यास करेंगे, वह उतनी ही बुलंदी पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज के युग में संगीत का बाजार काफी बड़ा हो चुका है। हिंदुस्तान को आने वाले समय में और अधिक अच्छे सिंगर मिलेंगे।  
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

7 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
आज का संगीत भी युवाओं को उतना ही पसंद है, जितना की पुराना संगीत। यह कहना है प्रख्यात गायिका ज्योति मैनी का। मैनी का कहना था कि जिस तरह से छोटे बच्चों को गायन की दुनिया में हर रोज नए प्लेटफॉर्म मिल रहे हैं, उससे बच्चों की प्रतिभा सामने आ रही है। आज बच्चों को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। नए बच्चों के सुर-लय-ताल भी सधे हुए हैं। 

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

8 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के महा-रास में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। रंगोली प्रतियोगिता में पूर्वी पांडे प्रथम स्थान पर रहीं। श्वेता पांडे दूसरे स्थान पर और मेघा को तीसरा स्थान मिला। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति अग्रवाल को पहला स्थान मिला। नीलम चौधरी दूसरे और नेहा अग्रवाल को तीसरे स्थान पर रहीं। 

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

9 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
गायन प्रतियोगिता ने ध्रुव तिवारी ने समां बांधा और पहले स्थान पर रहे। श्रेया शर्मा और अरीब सय्यद दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि प्रिया वर्मा को तीसरा स्थान मिला। राधा-कृष्ण युगल छवि जोड़ी में आकाश चौहान और जशमी चौहान को पहला स्थान मिला। अथर्व और युविका को दूसरा स्थान मिला। अदिति और अर्णव तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला के 'महा-रास' में जमकर झूमी ताजनगरी, 'सितारों' ने बांधा समां

10 of 10
अमर उजाला महारास - फोटो : अमर उजाला
बेस्ट डांडिया स्टाइल का अवार्ड कीर्ति और सिद्धार्थ को मिला। बेस्ट कपल आकाश और जशमी चुने गए। बेस्ट फीमेल ड्रेस में प्रीति गुप्ता और बेस्ट मेल ड्रेस कपिल पंजाबी रहे। बेस्ट डांस जोड़ी डॉ. सीके गुप्ता और डॉ. सुधानी गुप्ता की रही। बेस्ट डांस ग्रुप का पुरस्कार रितिका तिवारी, ऋतु तिवारी, अंशू चौहान, टोनी कक्कड़, आशिता, स्नेपी यादव को मिला। कार्यक्रम के प्रायोजक ग्री इंडिया एयर कंडीशनर, ओपी चैंस ग्रुप, धौलपुर फ्रैश (भोले बाबा ग्रुप), आरोयग्यम सिटी, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी, शादी इवेंट्स रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें