कोरोना संक्रमण के कठिन काल में जब आगरा की तुलना चीन के वुहान शहर से की जा रही थी, तब कुछ जांबाजों ने आगे बढ़कर न केवल लोगों की मदद की बल्कि वायरस से लड़ने का हौसला भी दिया। इन बहादुर योद्धाओं के साहस और संघर्ष की बदौलत ही सालभर की जंग के बाद आगरा अब कोरोना मुक्त होने के बेहद करीब है। इन कोरोना योद्धाओं को ‘अमर उजाला’ ने रविवार को आगरा कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर इनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
विज्ञापन
2 of 11
आगरा के मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं के जूझने के जज्बे को उन्होंने करीब से देखा है। जब देशभर में यह चर्चा थी कि आगरा में कोरोना इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है, तब ये जांबाज रात-दिन लोगों की मदद करने में जुटे थे। पलायन कर घर जा रहे 10 लाख से ज्यादा मजदूर आगरा से होकर गुजरे। समाजसेवियों ने उन्हें न केवल रोटी, कपड़े और जूते ही नहीं, किराया भी दिया।
विज्ञापन
3 of 11
आगरा: कोरोना कर्मवीरों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के कर्मचारी और समाजसेवा से जुड़े 19 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के निदेशक एसएस यादव, वाइब्रेंट एकेडमी के प्रबंध निदेशक राजा प्रताप सिंह और सैनेटाइज ग्रुप से नीलेश जैन ने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया।
4 of 11
आगरा: दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन जैन और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के विद्यार्थियों ने अंकिता जोशी के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
5 of 11
आगरा: कोरोना कर्मवीरों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
- डॉ. अशोक शर्मा (निदेशक, साइंटिफिक पैथोलॉजी) : हॉटस्पॉट एरिया को सैनिटाइज कराया, अपनी टीम भेजकर लोगों के सैंपल कराए।
- रविंद्र सिंह (समाजसेवी) : अपने साथियों की टीम लेकर पुलिस के साथ हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी दी। मलिन बस्तियों में भोजन सामग्री वितरित की।
- अमित प्रसाद (उप निरीक्षक, हरीपर्वत) : मलिन बस्तियों में भोजन के पैकेट पहुंचवाए। हॉटस्पॉट बने वजीरपुरा में लोगों के घर खान-पान का सामान पहुंचवाया।
- नवीन तोमर (उप निरीक्षक, हरीपर्वत थाना) : हॉटस्पॉट एरिया में लोगों के घर तक खाना पहुंचवाया। घटिया आजम खां में बच्ची को दूध की जरूरत थी, घर से लाकर दिया।
- धीरज चाहर (सिपाही, एसएसपी ऑफिस) : लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को रक्त दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान जिन्हें रक्त की जरूरत होती थी, उन्हें खुद देते, दोस्तों से भी दिलाया।
विज्ञापन
6 of 11
आगरा: कोरोना कर्मवीरों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
- डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह (होम्योपैथिक चिकित्सक) : अस्पताल बंद थे तो लोगों के घर जाकर मरीजों को देखा। गरीब लोगों का निशुल्क उपचार किया, दवाइयां भी दीं।
- टीएन अग्रवाल (अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल) : लॉकडाउन के शुरू में जब शहर में आटे की भारी किल्लत थी, तो व्यापार मंडल की मदद से गली-गली आटा पहुंचवाया। मलिन बस्तियों में निशुल्क वितरण कराया।
- नितेश अग्रवाल (अध्यक्ष, सराफा कमेटी) : हॉटस्पॉट में ड्यूटी दे रहे पुलिसवालों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे और अन्य फलों का वितरण कराया। गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
- रमन लाल गोयल (अध्यक्ष, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति) : मलिन बस्तियों में मुफ्त आटा वितरण कराया, भोजन के पैकेट भी वितरित किए।
- कन्हैया लाल राठौर (महामंत्री, आगरा व्यापार मंडल) : हॉटस्पॉट में राशन का वितरण कराया, पलायन कर जा रहे मजदूरों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
- अतुल बंसल (महामंत्री, किराना, कलर, केमिकल एसोसिएशन) : घरों को सैनिटाइज कराया, मलिन बस्तियों में राशन का वितरण किया।
विज्ञापन
7 of 11
आगरा: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
- डॉ. आरती अग्रवाल, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायलॉजी एसएन: इनके निर्देशन में चिकित्सकों ने पांच लाख से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की है। यहां आगरा, मथुरा, हापुड, एटा समेत कई जिलों के नमूनों की जांच की जा रही है।
- डॉ. राजीव पुरी, प्रभारी कोविड आईसीयू, एसएन: इनके निर्देशन में चिकित्सकीय टीम ने करीब 1200 से अधिक कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों का इलाज किया।
- नगर निगम के कर्मचारी उमेश, अभय कुमार, गौरव, दामोदर और मोनू।
8 of 11
आगरा: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्मवीर सम्मान समारोह में एमडी डीएम न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नरेश शर्मा मुख्य प्रायोजक रहे। समारोह के प्रायोजक तपन ग्रुप, समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, साइंटेफिक पैथोलॉजी, प्रिल्यूड पब्किल स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, द इंटरनेशनल स्कूल, हिलमैन पब्लिक स्कूल, वाइब्रेंट कोचिंग, होली लाइट स्कूल, केक हाउस, वेकमेट, डीआरवी मोटर्स, डर्बी शूज एंड एसेसरीज रहे।
9 of 11
आगरा: लकी ड्रा विजेता स्कूली बच्चों को मिला पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
कोराना कर्मवीर सम्मान के दौरान स्कूली बच्चों में लकी ड्रा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। जैसे-जैसे समय निकलता गया, विद्यार्थियों की धड़कने भी बढ़ती चली गईं। समारोह में संचालक संजय सिंघल ने जैसे ही लकी ड्रा की घोषणा की, पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लकी ड्रा में साइकिल विजेता बने हॉलमेन पब्लिक स्कूल के छात्र मदन मोहन धाकड़।
10 of 11
आगरा: सम्मान समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
हॉलमैन पब्लिक स्कूल के ही सौरभ धाकड़ को लकी ड्रा में दूसरा स्थान मिला। सीएफ एंड्रूज के छात्र उज्जल गुप्ता तीसरे, एमडी जैन इंटर कालेज के कुणाल सत्संगी चौथे और आयुष कुमार दक्ष पांचवे और प्रशांत गंधार सातवें स्थान पर रहे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
साइक्लोथॉन से दिया कोरोना से बचाव का संदेश
कोरोना कर्मवीरों के सम्मान में रविवार सुबह साइकिल रैली साइक्लोथॅान निकाली गई। इसमें लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन एसएस यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली आगरा कॉलेज से हरीपर्वत चौराहा होते हुए दीवानी चौराहा तक पहुंची। वहां से वापस आगरा कॉलेज आई।