फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अब लोग भी कहने लगे, पहले इन पुलिस वालों को तो हेलमेट पहनाओ

Tue, 25 Jun 2019 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बगैर हेलमेट बाइक पर सवार होकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हेलमेट को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। अब ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट पहनकर घर से निकल रहे हैं। वहीं पुलिस वालों पर दबाव बढ़ रहा है। अब तो चेकिंग के दौरान वाहन चालक भी कहने लगे हैं कि पहले अपने पुलिस वालों को तो हेलमेट पहनाओ। इतना ही नहीं रास्ते से बगैर हेलमेट के गुजरने वाले बाइक सवार पुलिस कर्मियों को लोग रोकने के लिए कहने लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाइक का चालान करता यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट बचाए आपकी जान.. अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के तहत शहर में चेकिंग भी बढ़ गई है। रविवार को टैंक चौराहा, भूतेश्वर चौराहा, कृष्णा नगर पर पुलिस ने चेकिंग की। बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने वालों का चालान काटा गया। इससे हड़कंप मचा रहा। वहीं पुलिस वाले अभी भी हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। अब तो लोग भी इन्हें टोकने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बाइक का चालान करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग करने वाले दरोगाओं से ही कह देते हैं कि पहले अपने पुलिस वालों को हेलमेट पहनाओ। कृष्णा नगर निवासी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस के ऊपर ट्रैफिक नियमों को लागू कराने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन यहां तो वही नियमों को तोड़ रहे हैं। सूरज गुप्ता ने तो यहां तक कहा कि जब खुद पर नियम लागू नहीं कर सकते तो दूसरों पर क्या करेंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस वालों पर सख्ती होनी चाहिए।

4 of 5
हेलमेट लगाए भाजपा विधायक पूरनप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के संग भाजपा विधायक पूरन प्रकाश भी सड़क पर उतरे। हेलमेट लगाए विधायक ने वाहन चालकों को फूल देकर हेलमेट लगाकर चलने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस भी वाहन चालकों को फूल देकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए गुजारिश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों का कटा चालान - फोटो : अमर उजाला
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जहां आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मी भी बख्शे नहीं जा रहे हैं। मथुरा में अब तक 50 से अधिक बगैर हेलमेट के बाइक पर चलने वाले पुलिसकर्मियों का चलाना कट चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें