आगरा में श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन रविवार को सादगीपूर्ण ढंग से अमर उजाला कार्यालय में किया गया। इसमें देश भर से आए 150 दिव्यांग मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी राह में बाधा न बने। अतिथियों ने उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
कार्यक्रम में दिव्यांग मेधावी व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया था लेकिन दिव्यांग मेधावियों में से 150 पहुंच गए। इस कारण सादगी पूवर्ण आयोजन कर अमर उजाला कार्यालय में ही उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ये मेधावी 13 राज्यों के 108 जिलों से आए।
विज्ञापन
3 of 9
छात्रा को छात्रवृत्ति व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते डॉ एमसी गुप्ता व रामशरन मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 के 56 लाभार्थी और इस साल लाभ पाने वाले 94 मेधावी रहे। इनको कुल 22,58,400 रुपये की छात्रवृत्ति के चेक दिए गए। यह छात्र स्नातक, बीटेक, बीसीए, एमसीए, एमबीए, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, विधि समेत अन्य कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें इंजीनियरिंग के 15, पीएचडी के छह और एमबीबीएस करने वाले चार मेधावी हैं।
4 of 9
कार्यक्रम में बोलते हुए स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार और विशिष्ट अतिथि रामशरण मित्तल ने मेधावियों बधाई देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एमसी गुप्ता ने की। संचालन वेदप्रकाश शर्मा और डॉ. संजय बंसल ने किया। इन सभी को कार्यालय तक आने और वापसी का खर्च देने के साथ ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी फाउंडेशन की ओर से की गई।
विज्ञापन
5 of 9
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का वीडियो प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने मेधावियों को हार न मानने का संदेश देते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. भूपेंद्र आहूजा, शांतिस्वरूप मोहन, केके पालीवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गौतम सेठ, पुष्पा श्रीवास्तव, निखिल कुमार, खुशबू शर्मा, काजल कुमारी, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 9
दिव्यांग मेधावी को छात्रवृत्ति व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते गौतम सेठ व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
छात्रवृत्ति से पूरी हो रही पीएचडी की पढ़ाई: अमर खान
हरदोई के अमर खान छात्रवृत्ति पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिता हसरुद्दीन खान पर मामूली खेती है। साल में 50-60 हजार रुपये ही कमा पाते हैं। चार भाई-बहन हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा का सपना अमर उजाला फाउंडेशन की छात्रवृत्ति से पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
छात्र को छात्रवृत्ति व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते संजय अग्रवाल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
गरीबी में फाउंडेशन ही एकमात्र उम्मीद: बलविंदर सिंह
बिजनौर के बलविंदर एमसीए कर रहे हैं। बोले कि उच्च शिक्षा पाने की राह में गरीबी रोड़ा बनी थी, लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन से छात्रवृत्ति मिली तो आस बंधी। उन्होंने बताया कि परिवार में चार बहन भी हैं, पिता पर थोड़ी खेती है, जिससे बमुश्किल घर चल पाता है।
8 of 9
छात्रवृत्ति पाने वाले मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
फाउंडेशन से पूरा होगा डॉक्टर बनने का सपना: विशाल वर्मा
वाराणसी के विशाल वर्मा एमबीबीएस कर रहे हैं। पिता मदन प्रसाद वर्मा खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। उच्च शिक्षा के लिए फीस जुटाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि इन हालात में अमर उजाला फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना से ही डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा।
कार्यक्रम के बाद सेल्फी लेते मेधावी छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विधि की पढ़ाई में छात्रवृत्ति से मिली राहत: मोहम्मद हसन
जौनपुर के मोहम्मद हसन बीएएलएलबी कर रहे हैं। हसन ने बताया कि पिता रिजवान अब्बास पर थोड़ी जमीन है, जिसमें खेती कर परिवार चलाते हैं। तीन भाई-बहन हैं, इनकी पढ़ाई के लिए फीस जुटाना मुश्किल है। फाउंडेशन की छात्रवृत्ति से राहत मिली है।