मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवा, महिला और साधु-संत भी शामिल रहे।
विज्ञापन
2 of 6
रक्तदान करते महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का बरसाना रोड स्थित चंद्रा गार्डन में लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने रक्तदान कर किया। शिविर में दोपहर तक 70 से ज्यादा लोग रक्तदान कर चुके थे।
विज्ञापन
3 of 6
छात्राओं ने बनाई खूबसूरत रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रा गार्डन में लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं का स्वागत अनोखे अंदाज में किया गया। छात्राओं ने रक्तदान को लेकर खूबसूरत रंगोली बनाई है। आश्रम के आंगन में रंगोली के माध्यम से WELCOME लिखा गया है।
4 of 6
शिविर में रक्तदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर अपना घर आश्रम में असहाय, लावारिस, बीमार स्थिति में व दुर्घटना ग्रस्त लोगों के लिए किया गया है। रक्तदान के लिए बुधवार को दसविसा में रैली निकालकर स्वयंसेवियों ने लोगों को प्रेरित किया था।
विज्ञापन
5 of 6
रक्तदान करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
दसविसा के मुरारी लाल तिवारी ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह एक व्यक्ति को नया जीवन देता है। रक्तदान के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वो आगे भी रक्तदान करते रहेंगे।
इस शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान के फायदे भी बताए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विष्णु रावत ने बताया रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। रक्तदान करने से खून का थक्का नहीं जमता है।