फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर महादानी बनें लोग, बोले- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं

Tue, 01 Oct 2019 06:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कई लोगों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और मैनपुरी में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले इन महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रक्तदान करती युवती - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा के अमर उजाला कार्यालय और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में लगे शिविर में 41 महादानियों ने रक्तदान किया। कुबेरपुर की बीएससी की छात्रा आकांक्षा सिकरवार रक्तदान करने आईं। रक्तदान का यह पहला मौका था। वो बोली कि उनका रक्त किसी मरीज के इलाज में उपयोग आए, इससे बड़ी संतुष्टि क्या होगी।
विज्ञापन

3 of 6
दंपती भी रक्तदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
दयालबाग के सत्यवीर चौधरी 40 साल की उम्र्र में पहली बार रक्तदान करने आए। बोले सुई से डर लगता था। अब आगे भी रक्तदान किया करेंगे। ऐसे ही जागरूक गजेंद्र सिंह चौहान रहे, वह एत्मादपुर से रक्तदान करने के लिए पहुंचे। सेठ गली के सचिन बंसल ने फाउंडेशन के शिविर में नौवीं बार रक्तदान किया। ऐसे ही भाव लिए 41 महादानियों ने रक्तदान किया।

वहीं महर्षिपुरम के रूपेश वर्मा अपनी पत्नी सोनम वर्मा के साथ रक्तदान करने आए। चिकित्सकीय जांच में सोनम का हीमोग्लोबिन मानक से कम पाया गया। रक्तदान की मना करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पौष्टिक भोजन करने की सीख दी। 

4 of 6
फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर में लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और एसआरके डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों 60 लोगों ने रक्तदान किया। एनसीसी कैडिटों के साथ विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।
विज्ञापन

5 of 6
रक्तदान कर बनें महादानी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने किया।  उन्होंने लोगों से रक्तदान करने अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति ने अमर उजाला फाउंडेशन को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्तदान करता युवक - फोटो : अमर उजाला
रक्त के अभाव में किसी मरीज का ऑपरेशन और इलाज न रुके, इसी उद्धेश्य के साथ मथुरा और एटा में भी लोगों ने रक्तदान किया। ऐसे ही महादानियों के बलबूते अमर उजाला फाउंडेशन मरीजों के इलाज के लिए रक्त जुटाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें