फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस: 'महादान' को उमड़े लोग, 467 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Mon, 15 Jun 2020 07:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
रक्तदान शिविर अमर उजाला कार्यालय में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान महादान है। आपके रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों की जान बच सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन ने रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, मथुरा और आगरा में शिविरों का आयोजन किया। यहां लोगों ने खूब रक्तदान किया। इसमें फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। आगरा मंडल में कुल 14 स्थानों पर शिविर लगाए गए। कुल 467 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रक्तदान शिविर अमर उजाला कार्यालय में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा अमर उजाला कार्यालय में अनिल कुमार मित्तल और जय प्रकाश धर्मानी ने सबसे पहले रक्तदान किया। एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम इस शिविर में मौजूद है।
 
विज्ञापन

3 of 8
लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के दौरान मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर के कमला नगर लोकहितम ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का मेयर नवीन जैन ने शुभारम्भ किया। यहां आधी आबाधी ने बड़ी भागीदारी दिखाई। युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

4 of 8
मथुरा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन महापौर मुकेश आर्य बंधु ने किया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में महोली रोड स्थित कल्याण ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। महापौर मुकेश आर्य बंधु ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

5 of 8
फिरोजाबाद रक्तदान शिविर में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ एस सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज स्थित सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सुबह शुरू होकर शाम को समाप्त हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
मैनपुरी में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मैनपुरी जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रविवार को रक्तदान शिविर लगा। शिविर में एकत्रित किया गया रक्त ब्लडबैंक के रक्तकोष में सुरक्षित रखा जाएगा और इसे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
रक्तदान शिविर में पहुंचीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पीपीई किट पहनकर टीम ने रक्तदान कराया गया। युवतियों में यहां रक्तदान के लिए उत्साह देखने को मिला। महादान के लिए दो युवतियां सबसे पहले यहां पहुंचीं और रक्तदान किया।

विज्ञापन

8 of 8
जन सुविधा ब्लड बैंक में रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फउंडेशन के तत्वाधान में जन सुविधा ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए महादानी पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें