फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश की 'बगिया' में तीन ही फूल थे, पल भर के हादसे ने वो भी तोड़ लिए

Wed, 19 Jul 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
विज्ञापन
1 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रक पलटा और सीधे खोखे के ऊपर आकर गिर गया... मुश्किल से एक पल लगा होगा लेकिन इस एक पल ने गढ़ी गोदना के जगदीश की दुनिया को ही उजाड़ दिया। उसकी बगिया में तीन ही फूल खिले थे, तीनों मुरझा गए। 
विज्ञापन

2 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिस बेटे को सब उसके घर का चिराग कहते थे, वह नहीं रहा। जिन बेटियों से घर की रोशनी थी, वे भी हादसे ने छीन ली। तीन ही बच्चे थे, तीनों की मौत हो गई। उसकी हालत देखकर गांव के लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे। हादसा उसके सामने ही हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वह कुछ कर नहीं पाया। करता भी क्या। ट्रक के सामने बेबस था। अचानक ही सब कुछ हो गया। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि आठ बजे वे गए थे। 
 

4 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
जगदीश बच्चों से बातें कर रहा था। बेटे बंटी को टाफी दी थी। बेटी भावना और हिमांशू को चाय केसाथ फैन दिया था। स्कूल की बातें चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
उसे क्या मालूम था कि पल भर में दुनिया ही उजड़ने जा रही है। वह खोखे से एक पल के लिए थोड़ा दूर हुआ ही था। इसी पल में ट्रक आ गिरा और उसका सबकुछ खत्म हो गया। उसका बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के शव ट्रक के नीचे से निकाले गए तो वह उनसे लिपटकर बिलख बिलखकर रो रहा था। लोग उसे दूर करते लेकिन वह फिर से लिपट जाता। कहता, मैं भी साथ जाउंगा, तुम्हारे बिना जीकर क्या करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें