राधारमण मंदिर में विराजमान ठाकुरजी
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी के सप्तदेवालयों में शामिल ठाकुर राधादामोदर, राधारमण मंदिर, राधागोपीनाथ, राधागोविंद, राधा मदनमोहन, राधागोकुलानंद और राधा श्याम सुंदर के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर में चंदन शृंगार के अद्भुत दर्शनों की झांकी वर्ष में एक बार ही होती है। इसके लिए मंदिर के सेवायतों द्वारा ठाकुरजी को लगाए जाने वाले चंदन को घिसने का कार्य शुरू कर दिया है।