फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप के पास है ढाई किलो सोना... 10.25 करोड़ की है संपत्ति; पत्नी भी हैं करोड़पति

Tue, 22 Oct 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 6
Tej Pratap - फोटो : अमर उजाला
जनता के बीच सादगी पसंद नजर आने वाले पूर्व सांसद और करहल सीट से प्रत्याशी तेजप्रताप यादव असल जिंदगी में आभूषणों के शौकीन हैं। उनके पास ढाई किलो सोने के आभूषण हैं। वहीं पत्नी राजलक्ष्मी सोने के आभूषणों के मामले में उनसे बहुत पीछे हैं। तेजप्रताप यादव के साथ ही उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं।

सोमवार को करहल सीट से तेजप्रताप यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति समेत अन्य जानकारियां साझा कीं। 
विज्ञापन

2 of 6
Tej Pratap - फोटो : अमर उजाला
इसके अनुसार, तेजप्रताप यादव 10.25 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी 2.33 करोड़ की सपंत्ति की मालकिन हैं। केवल संपत्ति के मामले में ही नहीं आभूषणों के मामले में भी तेजप्रताप यादव अपने पत्नी से आगे हैं। तेजप्रताप यादव के पास 2.410 किलो सोने के आभूषण हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 240 ग्राम सोने के आभूषण हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नामांकन दाखिल करते तेज प्रताप - फोटो : अमर उजाला
दो लग्जरी कारों के हैं मालिक
तेजप्रताप यादव दो लग्जरी कारों के मालिक भी हैं। शपथ पत्र में उन्होंने बताया कि उनके पास पांच साल पुरानी जीप कैंपर कार है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये के करीब हैं। वहीं दो साल पुरानी एक कार भी है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है। पत्नी राजलक्ष्मी के पास कोई भी कार नहीं है।

4 of 6
लालू की बेटी राजलक्ष्मी अपने पति तेज प्रताप यादव के साथ। - फोटो : अमर उजाला
कुल चल-अचल संपत्ति 10.27 करोड़
पहली बार 2014 में तेजप्रताप यादव के मैनपुरी सीट से लोकसभा उप चुनाव लड़ा था। ठीक 10 साल बाद वे करहल सीट से विधानसभा उप चुनाव लड़ रहे हैं। बीते 10 सालों में उनकी चल-अचल संपत्ति ढाई गुनी हो गई। 2014 में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार वे 4.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे। वहीं 2024 में दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी कुल चल अचल संपत्ति 10.27 करोड़ दशाई है।
विज्ञापन

5 of 6
करहल में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव।
प्रोफाइल
नाम: तेजप्रताप यादव
दल: समाजवादी पार्टी

उम्र: 36 वर्ष
शिक्षा: एमबीए, लीड्स यूनिवर्सिटी यूके
पत्नी: राजलक्ष्मी (बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की बेटी)
स्वयं आईटीआर भरा: 1214870 रुपये
पत्नी ने आईटीआर भरा: 522010 रुपये
स्वयं के पास नकद: 5 लाख रुपये
पत्नी के पास नकद: 2 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Abhayram - फोटो : ANI
राजनीति से दूर, लेकिन नामांकन में हर बार आते हैं अभयराम
मुलायम सिंह के भाई और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव राजनीति से कोसों दूर हैं। वह घर पर ही रहकर परिवार की अन्य जिम्मेदारियां संभालते हैं, लेकिन वह नामांकन से पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंच जाते हैं। इससे पहले वह सांसद डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन भी आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी वह कलेक्ट्रेट के गेट पर ही बैठे रहे। बातचीत में उन्होंने इतना ही कहा करहल में सपा ही जीतेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें