फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह: हरियाणा की आकांक्षा पर बरसेगा 'सोना', मिलेंगे इतने मेडल

Fri, 20 Sep 2019 10:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर, आगरा की आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर, आगरा की आकांक्षा पर सोना बरसेगा। एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की इस छात्रा को सर्वाधिक 11 स्वर्ण पदक दिए जाने हैं। आकांक्षा का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि दीक्षांत समारोह में उनके हिस्से में सर्वाधिक 11 पदक आने वाले हैं, यह खबर उनके जीवन का सबसे सुखद पल है।
विज्ञापन

2 of 5
एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर, आगरा की आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित कनीना की रहने वाली हैं। पिता सतवीर सिंह और मां सरला कुमारी दोनों अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। छोटा भाई आलोक यूएस में एमबीबीएस कर रहा है। आकांक्षा का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि दीक्षांत समारोह में उनका पदक पक्का है, सबसे ज्यादा पदक मिलेंगे, यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट - फोटो : अमर उजाला
वह गायनोकोलॉजी में एमडी करना चाहती हैं। इनको बचपन से ही डॉक्टर बनने की चाहत थी। माता-पिता की भी यही इच्छा थी। आकांक्षा स्वस्थ भारत का सपना देखना चाहती हैं। इनको नोबेल पढ़ना, नृत्य और फिल्में देखना पसंद हैं। इन्होंने 10वीं की परीक्षा जीएल पब्लिक स्कूल, कनीना से 9.8 सीजीपीए के साथ और 12वीं की परीक्षा इसी विद्यालय से 86 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उनका जूनियर छात्र-छात्राओं के लिए संदेश है कि 10वीं और 12वीं में अंक कम होने पर निराश न हों, मन से पढ़ाई की जाए तो उच्च शिक्षा में अच्छा किया जा सकता है। 

4 of 5
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
गत कई वर्षों से रामा मेडिकल कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्राएं ही गोल्डन गर्ल बन रही थीं। इसका मुख्य कारण पदक का संविधान हैं। सर्वाधिक पदक मेडिकल पाठ्यक्रमों में रखे गए हैं। एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल में ही उच्चतम अंक प्राप्त करने पर चार पदक हैं। बाकी पाठ्यक्रमों में कम पदक हैं। इसका फायदा मेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलता है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि पदकों की अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है। आपत्तियों के आधार पर सूची में कुछ फेरबदल भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
गत तीन वर्षों की गोल्डन गर्ल 
- वर्ष 2016 - एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की दीक्षा अग्रवाल को 07 स्वर्ण, 01 रजत पदक मिला।
- वर्ष 2017 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अपर्णा मथकला को आठ स्वर्ण पदक मिले। 
- वर्ष 2018 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अवर्णा को 13 स्वर्ण, 01 रजत पदक मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें