आरके सिंह भदौरिया के वायु सेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण करते ही बाह के उनके पैतृक गांव कोरथ में खुशी का माहौल है। परिवार में उनसे जुड़ी यादें भी लोगों के जेहन में ताजा हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
आरके सिंह भदौरिया वायु सेना उपप्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
सूबेदार अरविंद सिंह की पत्नी और आरके सिंह भदौरिया की चाची प्रभा देवी ने बताया कि बचपन में आसमान में उड़ते जहाज देखकर वे अपने बाबा सोबरन सिंह की गोद में उछल पड़ते थे। बोलते थे कि बाबा मैं भी हवाई जहाज उड़ाउंगा।
विज्ञापन
3 of 5
पूर्व सैनिक और गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि आरके सिंह के पिता सूरजपाल सिंह एयरफोर्स में मास्टर वारंट अफसर थे। उनके चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोबरन सिंह के चार बेटे सूरजपाल सिंह, संतोष सिंह (एयरफोर्स) देशपति सिंह (रेलवे), अरविंद सिंह (सूबेदार) रहे हैं। अरविंद सिंह के पुत्र अवनीश और विपिन भी सेना में हैं।
4 of 5
आरके सिंह भदौरिया वायु सेना उपप्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
वायुसेना उपप्रमुख की बेटी सोनाली पायलट है। पूरा परिवार देश भक्ति से सराबोर है। वायु सेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर आरके सिंह की चाची प्रभा देवी, चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह को गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार में खुशी और उल्लास का माहौल है।
आरके सिंह भदौरिया वायु सेना उपप्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बाह के कोरथ गांव में कारगिल शहीद लायक सिंह के स्मारक पर पूर्व सैनिक और गांव के लोग इकट्ठे हुए। सभी ने बुधवार को आरके सिंह भदौरिया के वायु सेना उपप्रमुख का पदभार ग्रहण करने की उपलब्धि पर खुशी जताई। उनकी गौरव पूर्ण उपलब्धियों वायुसेना में विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक के मिले सम्मान का बखान किया। पूर्व सैनिक पूतान सिंह, ब्रजराज सिंह, दारा सिंह, जंगबहादुर आदि ने कहा कि देश भक्ति से सराबोर गांव को आरके सिंह भदौरिया ने नई पहचान दी है। प्रवेश सिंह, विजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह आदि ने बताया कि उनके व्यक्तित्व से लोगो को एयरफोर्स में जाने की प्रेरणा मिलेगी।