राधाकुंड
- फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड-श्यामकुंड पर अहोई अष्टमी की मध्य रात को स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रशासन द्वारा राधाकुंड में प्रवेश करने वाली सभी सीमाएं सील की गई हैं। राधाकुंड के अंदर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित है। गिरिराज परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालुओं को राधाकुंड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रामलीला मैदान होते हुए स्टेट बैंक चौराहे से परिक्रमा मार्ग पर निकाल दिया जाएगा। अहोई अष्टमी मेले में सरकार द्वारा कोविड-19 की जारी गाइडलाइन का पालन करा पाना मुश्किल है। आयोजन से खतरा और भी बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में मेला निरस्त करना ही विकल्प है।
- राहुल यादव, एसडीएम गोवर्धन।