फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather Update: ठंड से कांपे लोग, शीत लहर के चलते स्कूलों का समय बदला

Mon, 16 Dec 2019 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से ठिठुरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
लगातार दो दिन बादल छाए रहने के बाद रविवार को धूप खिली तो सर्दी से थोड़ी सी राहत मिली, लेकिन सोमवार की सुबह शीत लहर से कंपकंपी छूट गई। 11 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, जिससे लोग घरों में दुबके रहे। वहीं शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत दी है। नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शीत लहर से ठिठुरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी बाद से शुरू हुई शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली। रविवार सुबह आठ बजे धूप खिली मगर इसमें तेजी नहीं थी। दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी के बीच गुनगुनी धूप ने थोड़ी सी राहत दी। दिनभर ठंडी हवाएं पूरे दिन चलती रहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की सुबह भी सर्द हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। ताजमहल, आगरा किला समेत अन्य स्मारकों में पर्यटक ठिठुरते दिखे।  

4 of 5
शीत लहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
आने वाले तीन दिनों तक फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं चलेंगी। सुबह और शाम को कोहरा छाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शीत लहर के चलते जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों के खुलने का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी के अनुसार, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे से खुलेंगे। आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें