बारिश नहीं आसमान से आफत बरस रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, हर कोई परेशान है। बारिश के पानी में सड़कें और फसलें डूब चुकी हैं। निगाहें आसमान की ओर हैं, कि आफत का ये क्रम कब थमेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
बारिश जमकर मचा रही तबाही
आगरा के साथ ही मथुरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और कासगंज में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान पानी में ढह रहे हैं। आगरा के एत्मादपुर में एक मकान गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई, तो वहीं मथुरा के गोवर्धन के जमुनावता गांव में पूरा परिवार मकान के मलबे में दबने से बाल-बाल बच गया। खेतों खड़ी फसल बारिश में डूबने के कारण किसान परेशान हैं। मौसम विभाग अभी इस मौसम से राहत की राह नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर पहुंचे विधायक धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बास रिसाल में रविवार तड़के बारिश के कारण एक मकान के कमरे की छत भर-भराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वृद्धा के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार को लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश में फंसे वृद्ध को निकालता फायरकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नए बस अड्डे रेलवे पुल में बारिश के पानी में यात्री फंस गए। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला। रात में यहां राजस्थान रोडवेज की बस पानी में फंस गई थी। दमकल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
4 of 5
पानी से फसल निकालते किसान
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान बाजरे की फसल को हुआ है। अभी खेतों में फसल कटी हुई डली थी। बारिश ने फसल को खेत से निकालने का मौका नहीं दिया। बारिश के पानी में फसल खेतों में ही बिखर गई।
बारिश में घर ढह जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आया परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में विगत दो दिनों से झमाझम बरसात हो रही है। शनिवार की देर रात जमुनावता गांव की रहने वाली मुंद्रा देवी का घर ढह गया। उस समय परिवार सो रहा था। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी और परिवार के लोग मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। रविवार की सुबह इसकी सूचना प्रशासन के आलाधिकारियों को दी गई।