फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: ये स्मार्ट सिटी आगरा है! झमाझम बारिश में सड़कें बनी नदियां, तस्वीरों में देखें किस तरह जद्दोजहद करते नजर आए लोग

Sat, 18 Jun 2022 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
बिजली घर चौराहे पर रेलवे पुल के नीचे का हाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नालों की सफाई के कागजी दावों की हकीकत एक घंटे की मानसून पूर्व की बारिश में ही सामने आ गई। शुक्रवार को तेज आंधी के बीच हुई बारिश से बिजलीघर, पटेल नगर, बल्केश्वर, विजय नगर, दयालबाग, अलबतिया रोड, मदिया कटरा रोड, राजपुर चुंगी, रोशन मोहल्ला, राजा मंडी के बाजार में दुकानों में और सड़कों पर पानी भर गया। देर रात तक पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगी रहीं। बिजलीघर पर चार से पांच फुट तक पानी भर गया, जहां से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं तेज आंधी के कारण कहरई मोड़ पर मारुति फॉरेस्ट बिल्डिंग परिसर में टावर गिर गया। इससे कारें क्षतिगस्त हो गईं। शहर में जगह-जगह सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से देर रात तक जाम लगा रहा। नालों की सफाई न होने से नगर निगम के सामने एमजी रोड पर, संजय प्लेस, चर्च रोड, राजा मंडी, अलबतिया रोड, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप, कैलाशपुरी, ट्रांसयमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ग्वालियर रोड की सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 8
बाइक नजर ही नहीं आ रही, जलभराव में डूब गई - फोटो : अमर उजाला

रोशन मोहल्ला, राजामंडी की दुकानों में भरा पानी

बीते साल रोशन मोहल्ला में पूरे मानसून जलभराव नहीं हुआ, पर इस बार पहली ही बारिश में यहां की दुकानों में पानी भर जाने से कपड़ा व्यापारियों का बड़ा नुकसान हो गया। यही हाल बिजलीघर चौराहा स्थित शिवाजी मार्केट, काजीपाड़ा, राजा की मंडी बाजार में हुआ, जहां जलभराव के कारण दुकानदारों का सामान खराब हो गया। नालों की सफाई न होने से नगर निगम के सामने एमजी रोड पर, संजय प्लेस, चर्च रोड, राजा मंडी, अलबतिया रोड, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप, कैलाशपुरी, ट्रांसयमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ग्वालियर रोड की सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 8
अनंत डिजायर बिल्डिंग का टावर गिरा, कारें क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

अनंत डिजायर बिल्डिंग का टावर गिरा, कारें क्षतिग्रस्त

शुक्रवार शाम को आंधी में कहरई मोड़ स्थित मारुति फॉरेस्ट के पास अनंत डिजायर बिल्डिंग के ऊपर लगा टावर नीचे गिर गया। यह मारुति फॉरेस्ट परिसर की पार्किंग में गिरा, जिससे कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बेहद तेज आंधी में टावर के नीचे गिरने पर तेज धमाका हुआ। आंधी में गनीमत रही कि लोग बाहर नहीं थे, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। सोसायटी के अध्यक्ष हरीकिशन सेतिया और उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता ने बताया कि जो टावर गिरा है, वह बेहद जर्जर हो चुका था। सोसायटी अनंत डिजायर के बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने नगर निगम से भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

4 of 8
दुकानों में भर गया पानी - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ

थोड़ी देर की बारिश में दुकानों के अंदर पानी भर गया। बीते साल ही नगर निगम ने यहां नाले की सफाई कराई थी। इस बार किदवई पार्क से एमजी रोड होते हुए नूरी दरवाजा रोड पर नाला साफ न होने से जलभराव हुआ है। व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। -कपिल जसवानी, राजा मंडी
विज्ञापन

5 of 8
जलभराव में रिक्शा खींचते हुए बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण हटाया न नाला साफ किया

रोशन मोहल्ला में नगर निगम की लापरवाही के कारण पानी भर गया। यहां नाले के ऊपर अतिक्रमण है। इसे हटाया न नाला साफ किया। एक घंटे की पहली ही बारिश में ये हाल है तो मानसून की बारिश में क्या होगा। कपड़ा व्यापारियों ने लिखित में नगर निगम से सफाई की मांग की थी। -टीएन अग्रवाल, उपाध्यक्ष, भाजपा बृजक्षेत्र
विज्ञापन

6 of 8
एमजी रोड का हाल - फोटो : अमर उजाला

जलनिकासी के लिए पंप लगाए हैं

बारिश बेहद तेज थी, जिस वजह से किसी भी शहर में जलभराव होता। यहां नालों की सफाई नहीं, बल्कि अन्य कारणों से भी जलभराव हुआ। हालांकि पानी तेजी से निकल गया। निचले इलाकों मे जलनिकासी के लिए पंप लगाए हैं। नगर निगम की टीम रातभर काम करके जलभराव और नालों की दिक्कतें दूर करेगी। -निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन

7 of 8
भगवान टॉकीज चौराहे पर बारिश का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

25.3 मिमी बारिश 

महज एक घंटे के अंदर ही शुक्रवार शाम को 25.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बृहस्पतिवार को 0.9 मिमी बारिश ही हो सकी थी। बेहद तेज तूफानी हवाओं के बीच बारिश की बूंदें बेहद तेज लगीं। संजय प्लेस में स्पीड कलर लैब के बाहर लगा पेड़ गिर जाने से एमजी रोड पर जाम लग गया, जो भगवान टॉकीज तक बना रहा। रात 10 बजे तक वाहनों का दबाव एमजी रोड पर नजर आया। 
विज्ञापन

8 of 8
आगरा में मौसम - फोटो : अमर उजाला

अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान

जून के महीने में लगातार दूसरे दिन मौसम राहत भरा रहा। दोपहर में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दोपहर में 72 फीसदी तक आर्द्रता रही। शाम को बादलों के छाने के बाद बारिश हुई तो पारा एकदम नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। शाम को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें