फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत का मौसम' हो सकता है बेईमान, इन तीन दिनों तक रहें सावधान

Tue, 05 Feb 2019 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Taj Mahal
जनवरी में सर्दी का सितम झेला, लेकिन फरवरी में मौसम के तेवर लोगों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं। गुलाबी सर्दी के लिए फरवरी जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार फरवरी में सर्दी के तेवर ऐसे हैं कि घने कोहरे और सर्दी के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
weather - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग ने 6 से 8 फरवरी के बीच तूफानी हवाओं के साथ गरज-चमक संग बारिश के आसार जताए हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Taj Mahal
सात फरवरी से वेलेंटाइन वीक भी शुरू होने वाला है। मोहब्बत के मौसम में ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में मौसम अगर बेईमान हुआ तो पर्यटकों की परेशानी बढ़ सकती है। 

4 of 7
rain in meerut
मकर संक्रांति के बाद मौसम के तेवर एकदम उलट गए हैं। तापमान बढ़ने और धूप खिलने की जगह तापमान में कमी और कोहरा छा रहा है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक दे चुका है। 
विज्ञापन

5 of 7
heavy fog
पहाड़ों पर 6 फरवरी से जहां भारी बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आगरा के पड़ोसी जिलों समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और कहीं कहीं ओले पड़ने की भी चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन

6 of 7
heavy fog in agra
देश में सबसे घना कोहरा आगरा में छाया रहा। रविवार रात से ही शुरू हो गए घने कोहरे की चादर में आगरा सोमवार दोपहर तक लिपटा रहा। यहां दृश्यता शून्य दर्ज की गई। आगरा के अलावा देश के अन्य दो शहरों चंडीगढ़ और ग्वालियर में भी दृश्यता शून्य रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
heavy fog - फोटो : अमर उजाला
ब्रज मंडल में रात को ही कोहरा इस कदर घना हो गया कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी और एक्सप्रेस वे पर रेंग-रेंग कर वाहन चले। न केवल हाईवे-एक्सप्रेसवे, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोहरे का असर रहा। सोमवार सुबह कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों देरी से आगरा आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें