जन्माष्टमी पर बरसे बादलों के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को दिनभर तेज धूप निकली और उमस 91 फीसदी तक बनी रही। जिस वजह से कूलर और पंखे फेल हो गए। कूलर में भी लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सड़कों पर निकले लोग पसीने से भीगे दिखे। मंगलवार की सुबह ही ऐसी ही रही।
विज्ञापन
2 of 5
काले बादल
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उमस से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। तापमान हालांकि 34 डिग्री पर है, लेकिन लोगों को यह 42 डिग्री से ज्यादा महसूस हुआ।
4 of 5
ब्रज में कम हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उमस के कारण बढ़ी चिपचिपाहट से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में उछाल आने के आसार है। उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। बादलों की लुकाछिपी के आसार है, लेकिन आर्द्रता बढ़ेगी।
बता दें कि सावन के दौरान आगरा में बारिश कम हुई थी। अनुमान व्यक्त किया जा रहा था कि भादों के मास में बारिश ठीक होगी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकेगी। वहीं किसानों को भी फायदा होगा। लेकिन अभी तक बारिश अनुमान के मुताबिक नहीं हो रही है।