आगरा में रातभर रुक रुककर हुई रिमझिम बारिश ने स्वतंत्रता दिवस पर मौसम को और खुशनुमा बना दिया। शुक्रवार को दिनभर में 24.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह फुहार पड़ी तो शाम को तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आगरा में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश के कारण तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। काले घने बादलों के छाने के बाद कभी हल्की फुहार तो कभी तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश होती रही।
4 of 5
दोपहर बाद जमकर बारिश हुई
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे । खुशनुमा मौसम में सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। दोपहर बाद रुक रुककर जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। दिन में एक या दो बार रिमझिम बारिश की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से कम ही रहेगा।