फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं का सितम, नए साल पर बारिश के आसार, नहीं मिलेगी अभी ठंड से राहत

Mon, 30 Dec 2019 12:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों में कैद सैलानी - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की सर्दी ने पिछले 9 सालों की रिकार्ड तोड़ दिया। बर्फीली हवाएं ताजनगरी में शूल की तरह से ऐसी चुभीं कि जानलेवा साबित हो गईं। शनिवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 13 डिग्री नीचे है। इससे पहले 19 जनवरी 2010 को दिन में तापमान 10.2 डिग्री पर पहुंचा था। शनिवार को आगरा प्रदेश का चौथा सर्द शहर रहा। बरेली 8.3 डिग्री के साथ सबसे सर्द, मुजफ्फर नगर 8.4 डिग्री पर दूसरे और मुरादाबाद 8.7 डिग्री पर तीसरे नंबर पर रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोहरे के आगे कुछ ऐसा दिखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह कोहरा बेहद घना रहा। शुक्रवार रात नौ बजे के बाद से ही कोहरा शुरू हो गया, जो रात में घना होता गया। रात से लेकर सुबह 8 बजे तक दृश्यता शून्य रही। दिन में धूप भी बेहद हल्की रही, जिससे तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे आ गया। आगरा में अधिकतम तापमान केवल 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने 9 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगकर चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
अभी तक का सबसे सर्द दिन का रिकार्ड भी टूटने के कगार पर है। 13 जनवरी 2003 को दिन में पारा 8.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। बर्फीली हवाओं के कारण इस साल के अंत तक यह भी टूट सकता है। मौसम विभाग के 119 साल के इतिहास में यह सबसे सर्द दिन है।

4 of 5
बारिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाओं का सितम आगरा और पड़ोसी जिलों पर बरकरार रहेगा। नए साल पर बारिश और ओले पड़ सकते हैं। गरज चमक के साथ तीन जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी में गर्म कपड़ों में नजर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, लेकिन दिन में तापमान मैदानों से बेहतर है। आगरा पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंडा चल रहा है। पहाड़ी शहरों मसूरी में दिन में पारा 14.1 डिग्री, टिहरी में 13.4 डिग्री है तो धर्मशाला में 10.8, मनाली में 11.6, कुल्लू में 18.3, शिमला में 14.8, सोलन में 18.5 ऊना में 14.8 डिग्री तापमान पहुंच रहा है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान बेहद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें