फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मंडल में तेज आंधी ने मचाई तबाही, मैनपुरी में महिला की मौत, सड़कों पर लगे बैरिकेड उड़े

Sun, 10 May 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में सड़क पर पड़े बैरिकेड - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कोरोना वायरस की दहशत...ऊपर से मौसम के अजब-गजब रंग लोगों को और डरा रहे हैं। रविवार दोपहर को आगरा समेत पूरे मंडल में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी चली तो अंधेरा छा गया। दोपहर को शाम हो गई। करीब 20 मिनट तक आंधी ने जमकर तबाही मचाई। मैनपुरी में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
धूलभरी आंधी से छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। दोपहर तकरीबन ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में धूलभरी आंधी चलने लगी। दोपहर के वक्त अंधेरा छा गया। लॉकडाउन के कारण घरों में बैठे लोग मौसम के तेवर देख घबरा गए। 
विज्ञापन

3 of 5
आंधी से गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स टूट गए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी उखड़ गए तो नामनेर क्षेत्र में तो 15 फीट लंबी दीवार गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। 

4 of 5
सड़क पर पड़े बैरिकेड - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और फिरोजाबाद में भी तेज आंधी चली। कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से बिजली गुल गई। मैनपुरी जिले के गांव ललूपुर में विद्युत पोल गिरने से महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी के कारण भारी नुकसान होने की आशंका है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। तेज आंधी भी आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें