फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे

Fri, 07 Aug 2020 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
डॉक्टर दीप्ति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी अग्रवाल के बेटे डॉ. सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत हो गई है। वो फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती थीं। कोमा में होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, उनकी खुदकुशी का राज अभी भी नहीं खुल पाया है। दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला का कहना है कि वो हत्या का केस दर्ज कराएंगे। अगली स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला


संबंधित खबर- महिला चिकित्सक के सुसाइड नोट ने उलझाई गुत्थी, अब 'क्रिशिव' पर अटकी पुलिस की जांच
विज्ञापन

2 of 8
इसी अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर दंपती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने कमरे का गेट तोड़कर उन्हें उतारा था। इसके बाद दीप्ति को प्रतापपुरा स्थित अपने ही सफायर अस्पताल में लेकर गए थे। रात तीन बजे डॉ. दीप्ति को फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में ले गए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस ने कमरा सील किया - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनकी मौत की जानकारी आई। इस पर वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के मायका पक्ष की ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

4 of 8
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कई सवाल छोड़ गई डॉक्टर दीप्ति
डॉ. दीप्ति की शादी वर्ष 2014 में डॉ. सुमित अग्रवाल से हुई थी। पुलिस की जांच में परिवार में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर डॉ. दीप्ति ने आत्महत्या क्यों की? सवाल और भी हैं लेकिन पुलिस को जवाब नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
तो क्या पहले ही सुसाइड करना चाहती थीं
सुसाइड नोट में जिस क्रिशिव का जिक्र किया है, पुलिस को उसके बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि डॉ. दीप्ति ने दो साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे का नाम क्रिशिव रखा था। जन्म के कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे क्रिशिव के साथ ही चले जाना चाहिए था। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वो बच्चे की मौत के समय ही आत्महत्या करना चाहती थीं।
विज्ञापन

6 of 8
डॉक्टर दीप्ति की मौत के बाद फ्लैट में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बेटी को संपत्ति देने की बात क्यों लिखी
बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर दंपती ने एक बच्ची को गोद लिया था। वो अब दो साल की है। डॉ. दीप्ति बेटी को बेहद प्यार करती थीं। सुसाइड नोट में भी बेटी का जिक्र किया है। लिखा कि उसे सारी संपत्ति दे देना। सवाल यह उठ रहा है कि उन्होंने सारी संपत्ति बेटी को देने की बात क्यों लिखी।
विज्ञापन

7 of 8
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
दीप्ति को प्रताड़ित किया जा रहा था
पिता डॉ. नरेश मंगला ने बताया कि ससुरालीजन काफी समय से दीप्ति को प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटकाया गया था, जबकि पलंग एवं पंखे के मध्य की पांच फीट की दूरी थी। वे ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां में हुआ अंतिम संस्कार
फरीदाबाद में पोस्टमार्टम के बाद डॉ. दीप्ति के शव को मायका पक्ष के लोग मथुरा के कोसीकलां ले आए। गुरुवार शाम डॉ. दीप्ति का शव आर्य नगर स्थित उनके पिता डॉ. नरेश मंगला के आवास पर पहुंचा। यहां शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। देर शाम आठ बजे डॉ. दीप्ति के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें