आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या बेरहमी से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। गुरुवार को चार चिकित्सकों के पैनल ने योगिता के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने योगिता को तीन गोलियां मारी थीं। एक सिर और दो गोली सीने में लगीं। इसके बाद गोली से हुए घाव में कई बार चाकू भी घोंपा।
विज्ञापन
2 of 11
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय डॉ. योगिता गौतम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा थीं। बुधवार की सुबह डौकी थाना क्षेत्र में उनका शव मिला था। शाम को शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वो कानपुर के किदवई नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 11
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की जान लेने के लिए आरोपी डॉ. विवेक तिवारी पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने आखिरी बार मिलने की बात कही थी। इसके बाद कार में बैठाकर ले गया। कार में झगड़ा होने पर गला दबाया। योगिता के शोर मचाने पर रिवॉल्वर से सिर में गोली मार दी। और फिर सीने में। इसके बाद चाकू भी घोंपा। योगिता की मौत के बाद शव को फेंककर लकड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों के आने पर भाग आया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक तिवारी से यह पता चला है।
4 of 11
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक तिवारी और दिल्ली की शिवपुरी कालोनी पार्ट दो निवासी डॉ. योगिता की मुलाकात वर्ष 2009 में मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल कालेज में हुई थी। विवेक एक साल सीनियर था। दोनों की दोस्ती के बाद बातचीत शुरू हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक तिवारी ने बताया कि वो उरई में मेडिकल ऑफिसर है। वो योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, पहले उसे बहन नेहा की शादी करनी थी। इसलिए योगिता से कुछ दिन इंतजार करके रहने के लिए कह रहा था। मगर, योगिता जल्द ही शादी करना चाहती थी। मंगलवार को उससे मिलने के लिए फोन किया। वो तैयार हो गई।
विज्ञापन
5 of 11
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर से किया फोन
मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह आगरा आया। डॉ. योगिता नूरी गेट पर राहुल गोयल के मकान में किराये पर रहती थी। डॉ. विवेक घर के बाहर पहुंचा और कॉल किया। 7:32 बजे योगिता फोन पर बात करते हुए बाहर आ गई। विवेक अपनी काले रंग की टाटा नेक्सान कार से आया था। इस पर नंबर नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में योगिता घर से बाहर निकलकर जाते हुए दिख रही है।
विज्ञापन
6 of 11
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा पर मारी गोलियां
कार में बैठते ही योगिता और विवेक में झगड़ा शुरू हो गया। योगिता ने कहा कि आज के बाद बात नहीं करना। वो उससे कभी बात नहीं करेगी। मैं तुमसे नफरत करती हूं। तुम मुझे यूज करते हो। झगड़ा करते हुए वह प्रतापपुरा तक पहुंच गए। यहां से माल रोड की तरफ आए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई होने लगी। विवेक ने योगिता के गाल पर थप्पड़ मार दिया। योगिता ने विवेक के बाल पकड़ लिए। इस पर विवेक ने उससे अपने बाल छुड़ाकर गला पकड़कर सीट में दबा दिया। इसके बाद रिवॉल्वर से उसके सिर में पीछे से गोली मार दी। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा। गोली लगने वाले निशान पर चाकू से भी कई बार गोद दिया।
विज्ञापन
7 of 11
घटना का खुलासा करते एसएसपी बबलू कुमार, साथ में अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
योगिता की सांसें थमने के बाद शव को फतेहाबाद रोड से बमरौली गांव तक ले आया। यहां से एक रास्ता सुनसान सड़क की तरफ जा रहा था। इसी रास्ते पर शव फेंक दिया। इसके बाद शव पर लकड़ी भी डाल दीं। जलाने की कोशिश भी करने लगा। मगर, तभी गांव के रास्ते पर कुछ बच्चे खेलते हुए आ गए। इस पर वहां से भाग निकला। फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल से होता हुआ उरई निकल गया।
टोल पार कर फेंकी रिवॉल्वर, कानपुर के रास्ते पर कपड़े
पुलिस के मुताबिक, फतेहाबाद टोल पार करने के बाद विवेक तिवारी ने हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर फेंक दी। इसके बाद रात में उरई पहुंच गया। यहां रात भर रुकने के बाद सुबह छह बजे कानपुर के लिए निकल गया। रास्ते में खून से सने कपड़े भी फेंक दिए। कानपुर में अपने घर में रुका। कुछ देर बाद अपनी वेगनआर कार से उरई आ गया। खुद को वो क्वारंटीन बता रहा था।
8 of 11
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद पुलिस विवेक को पकड़ने के लिए तैयारी से गई थी। क्योंकि वो भाग सकता था। एक सिपाही को बीमार बताया गया। विवेक अपने कमरे पर मिल गया। इस पर सिपाही ने कहा कि दवा दे दो। इस दौरान यह भी पूछा कि मंगलवार रात को घर पर नहीं थे। कहीं बाहर गए थे क्या ? इस पर विवेक ने कहा कि वो तो क्वारंटीन है। बाहर कहीं नहीं जा सकता है। यहीं था। किसी से मिल नहीं रहा था। इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने विवेक को हिरासत में ले लिया। बाद में रात को आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस उसे गुरुवार सुबह आगरा लेकर आई।
9 of 11
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर योगिता के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता गौतम के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने किया। डॉ. योगिता के हाथों से बाल भी मिले थे। यह बाल आरोपी डा. विवेक के हो सकते हैं। आशंका है कि जान बचाने के लिए योगिता ने संघर्ष किया था। इन बालों को अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। योगिता के नाखूनों को भी लैब भेजेंगे। स्लाइड भी बनाई गई है। तीन सदस्यीय पैनल में डॉ. रिचा गुप्ता, डा. अनुज गांधी और डॉ. सुनील यादव शामिल थे। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
10 of 11
योगिता के पिता और भाई से जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस बुधवार रात को ही डा. योगिता का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर चुकी थी। मगर, वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाना था। इस पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया गया। दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ। गोली की पुष्टि के लिए एक्सरे कराया गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन शव को दिल्ली अपने घर ले गए।
आरोपी डॉ. विवेक तिवारी को लेंगे रिमांड पर
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि डॉ. योगिता को तीन गोली मारी गई थीं। एक गोली उनके सीने में दाहिनी तरफ लगी, जबकि एक सिर में पीछे की तरफ और कंधे में लगी। कार से एक चाकू बरामद किया गया है। कार भी बरामद कर ली गई है। डॉ. योगिता के हाथों में मिले बालों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आरोपी ने रिवाल्वर को फतेहाबाद टोल के पास फेंकने की बात बताई है।
उसे तलाश किया जा रहा है। गाड़ी में खून लगा मिला है। हालांकि गाड़ी को धो कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। कपड़ों को भी फेंका गया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस के पास उसकी कॉल डिटेल है। लोकेशन भी मिल गई है। रिवाल्वर आरोपी के पिता की लाइसेंसी थी। कार की भी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। चाकू बरामद हुआ है, उसकी जांच की जा रही है।