फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोख में पल रहे प्यार को बचाना चाहती थी, जिंदगी चली गई; अविवाहित गर्भवती बेटी के 'कातिल' ने गढ़ी ये कहानी

Thu, 06 Aug 2026 09:04 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चंबल नदी में डुबोकर मारी गई अविवाहित गर्भवती बेटी का शव नहीं मिला है। तीन दिन शव की तलाश के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई है। दिल्ली में रहने वाले पिता ने आगरा में लाकर बेटी को डुबोकर मार डाला था।
विज्ञापन
1 of 12
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के बाह में जिस बेटी ने आठ साल पहले मां की मौत के बाद पूरे घर को संभाला, उसी बेटी की सांसें पिता ने चंबल के गहरे पानी में घोंट दीं। दिल्ली की दक्षिण तिगड़ी बस्ती में दूसरी जाति के युवक से प्रेम और चार माह का गर्भ पिता को नागवार गुजरा। 

पुलिस के अनुसार झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी को धोखे से बासौनी के चंबल घाट लाकर हमेशा के लिए चुप करा दिया। बुधवार को तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दिल्ली पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

2 of 12
आगरा में बाप ने की बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में बस्ती के ही दूसरी जाति के युवक से युवती के प्रेम-संबंध हो गए थे। परिजन की गैर मौजूदगी में युवक का घर आना जाना था। पिता को यह बात तब पता चली, जब बेटी चार माह की गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन

3 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के लिए तैयार नहीं हुआ प्रेमी
पूछताछ में पिता ने बताया कि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। बेटी ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। वो उसे दवा दिलाने के बहाने 28 जुलाई को दामाद के साथ गांव लाए थे। रात में रिश्तेदार के घर पर रुकने के बाद 29 जुलाई को बासौनी स्थित चंबल नदी के घाट पर पहुंचे और डुबोकर मार डाला।
 

4 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रची झूठी कहानी
गांव से लाैटने के बाद पिता ने दिल्ली में बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी गढ़ दी। सबूत के तौर पर चंबल नदी में शव विसर्जन के फोटो भी दिखाए। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दामाद और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

5 of 12
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच दिन की रिमांड पर लेकर युवती का शव बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस सोमवार को बासौनी पहुंची थी। रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

6 of 12
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगरमच्छ का निवाला बनने का अंदेशा
पिनाहट से बासौनी घाट तक युवती के शव को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तिगड़ी थाने के इंस्पेक्टर मुकेश यादव, उपनिरीक्षक राहुल, कांस्टेबल महेश, प्रवीण और पीएसी के जवान संतोष, रिषी, राहुल यादव, कृष्णवीर, अजीत, गोपाल एवं वन विभाग ने मोटरबोट के जरिये करीब 12 किमी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा में तलाश की।
विज्ञापन

7 of 12
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या, घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंबल नदी में कांटे डाले, नदी किनारे की झाड़ियों को खंगाला। इतना ही नहीं नदी किनारे के क्योरी, उमरैठापुरा, जेबरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, बासौनी आदि गांवों के लोगों से मिल कर युवती का शव दिखने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।

8 of 12
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या, घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम खाली हाथ रही। चंबल में तेज बहाव के कारण शव के इटावा के पचनदा तक बह जाने की आशंका है। पुलिस यह भी मान रही है कि नदी में मौजूद मगरमच्छों का वह शिकार बन गया हो।

9 of 12
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अविवाहित गर्भवती बेटी को डुबोकर मार डाला
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए। बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दे दी। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

10 of 12
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहता है। एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। 
 

11 of 12
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दामाद के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। 
विज्ञापन

12 of 12
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बेटी के जहर खाकर खुदकुशी करने की दी जानकारी
यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें