फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने निकाला जुलूस, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी, यह है मामला

Tue, 28 Jan 2020 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) शिक्षक कल्याण कोष के खाते से डेढ़ करोड़ रुपये निकालने का मामला तूल पकड़ गया है। इसके विरोध में मंगलवार को शिक्षकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

2 of 5
विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी मार्ग (एमजी रोड) पर विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के कई शिक्षक हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर निकले। सभी शिक्षक कुलपति के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड होते हुए शिक्षकों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने एसीएम द्वितीय विमल कुमार अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। बता दें कि शिक्षक संघ इस मामले में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भी भेज चुका है। 

4 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
औटा की मांग है कि शिक्षक कल्याण कोष के खाते से निकाली गई रकम वापस की जाए। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समिति के निर्णय के मुताबिक शिक्षकों के लिए तैयार हो रहे चाणक्य भवन में धनराशि लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षकों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक संघ के विरोध प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर जाम लग गया। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें