आगरा के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण और वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। 20 फीट चौड़ी सड़क पर आठ फीट तक कब्जे और फव्वारा क्षेत्र में वाहन चालकों के विवाद से लोगों को जाम में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ पहुंच रही है। अतिक्रमण और वाहनों के दबाव से रास्ते के लिए उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आलम यह है कि वाहन से जाना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। 20 फीट की सड़क पर 8 फीट तक ठेले, खोखे और दुकानदारों ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है।
पुलिस की लापरवाही से इन मार्ग पर दिन के समय दोपहिया के अलावा तीन और चार पहिया वाहन भी दाैड़ रहे हैं। इन पर किसी तरह की रोक नहीं लग पा रही है। नूरी दरवाजा भगत सिंह प्रतिमा स्थल से हाॅस्पिटल रोड होते हुए सिंधी बाजार तक के रास्ते पर दोपहर तीन बजे से जाम लोगों को आए दिन परेशान करता है। वजह सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हॉस्पिटल रोड
- फोटो : अमर उजाला
कार निकलने पर विवाद, एक घंटे फंसे रहे लोग
फव्वारा पर तीन रास्ते हैं। यह सभी संकरे हैं। एक तरफ से किनारी बाजार, दूसरी तरफ से सेब का बाजार और तीसरी तरफ से फुलट्टी होते हुए घटिया आजम खां भी जाया जा सकता है। इन सभी रास्तों पर दोपहिया के अलावा ई-रिक्शा, ऑटो चलते हैं। रविवार दोपहर को एक कार निकलने पर वाहन चालकों का विवाद हो गया। इससे एक घंटे तक लोगों के वाहन रुके रहे। बाद में पुलिस ने आकर कार चालक को निकलवाया।
विज्ञापन
3 of 5
हॉस्पिटल रोड
- फोटो : अमर उजाला
आप भी दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ने ऑपरेशन ट्रैफिक शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चाैराहों पर टीम रोजाना पड़ताल करेगी। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सामने लाएगी। इसके लिए अमर उजाला रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 7906877703 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं।
4 of 5
हॉस्पिटल रोड
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस सख्त नहीं
लोगों का कहना है कि बाजारों में दिन के समय लोडर वाहन आते हैं। किनारी बाजार से रावतपाड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है जबकि यहां पर सड़क मुश्किल से 15 फीट की है। 8 फीट तक सड़क घिरने पर हर समय जाम लगता है। ऐसे में पैदल निकलना भी मुश्किल रहता है। पुलिस चाैकी भी बनी है। बैरियर भी हैं। मगर पुलिसकर्मी वाहनों को रोकने के लिए कोई सख्ती नहीं करते हैं। इससे ग्राहकों और व्यापारियों सभी को समस्या होती है।
डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार पर बाजारों के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए पहले सर्वे किया जाएगा। जिन जगहों पर डायवर्जन की जरूरत होगी, वहां पर किया जाएगा।