रविवार को ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की कैपिंग 15 हजार की है, लेकिन शाम 3.45 बजे तक सभी 15 हजार टिकट ऑनलाइन बिक चुके थे और ताज के बाहर सैलानियों की भीड़ थी। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर खोले। यहां से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की गई, जिसके बाद शाम तक ताज में 17021 सैलानियों ने प्रवेश किया।