शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम से चल रहे फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद प्रकरण की जांच में अब आगरा एसटीएफ भी पहुंच गई है। टीम ने सोरों कोतवाली पुलिस से प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही शिक्षिका से भी पूछताछ की। विभागीय अफसरों से भी संपर्क किया है।
शनिवार को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी करने वाली फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत लखनपुर के मजरा रजपालपुर की प्रिया पुत्री महिपाल को पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। अब शासन के निर्देश पर मामले की जांच एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को एसटीएफ आगरा के उपनिरीक्षक मुनीश कुमार जांच के लिए सोरों कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने सोरों कोतवाली पुलिस से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। फर्जी शिक्षिका से पूछताछ की। शिक्षिका के बारे में हकीकत जानने को कई बिदुओं पर सवाल किए। हांलाकि मामले में अभी तक एसटीएफ किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों से भी संपर्क किया है। एसटीएफ अब दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है।
4 of 5
अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के उपनिरीक्षक मुनीश कुमार ने बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों से जानकारी की। इस दौरान अनामिका शुक्ला की नियुक्ति के समय कौन कौन अधिकारी वहां पर तैनात था। इसकी भी जानकारी मांगी। मामले की जांच शुरू की है। शासन से निर्देश मिलने के बाद बिंदुवार जांच कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की है। जल्द ही कोई न कोई निष्कर्ष निकलेगा। मुनीश कुमार, जांच अधिकारी, एसटीएफ।
शिक्षिका की संविदा होगी समाप्त विभाग पत्रावली तैयार करने में जुटा
बेसिक शिक्षामंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली शिक्षिका प्रिया की सेवा समाप्त के निर्देश के बाद विभाग उसकी पत्रावली तैयार करने में जुटा है। इसके साथ ही उससे अब तक लिया गया मानदेय भी वसूल किया जाएगा। उसने अब तक चार लाख 57 हजार 032 रुपये मानदेय के रूप में लिए हैं। बीएसए ने बताया कि पत्रावली तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी की संस्तुति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।