आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नगला लोहिया कट के पास वाराणसी से जयपुर जा रही स्लीपर बस ओवरटेक करते वक्त बालू से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 गंभीर घायल हुए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 29 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मची थी।
स्लीपर बस में लोहामंडी के किशोरपुरा निवासी दीपक केबिन में बैठे थे। पत्नी अनुराधा और तीन साल का बेटा दिव्यांश अंदर थे। केबिन में दीपक सहित चारों लोग बुरी तरह फंस गए थे। अनुराधा चीखती हुई मदद की गुहार लगाती रही। उसे पुलिस ने अस्पताल भेजना चाहा मगर उसने कहा कि पहले पति को निकालो।
विज्ञापन
2 of 9
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
घायल होने के बाद भी अस्पताल नहीं गई अनुराधा
पुलिस ने पति को निकाला तो सही मगर तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। ये लोग वाराणसी गए थे। वहां से स्लीपर बस से आगरा लौट रहे थे। हादसे के बाद केबिन में फंसे लोगों को निकालने में यूपीडा व पुलिस की टीमें लग गईं। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 9
बच्चे के साथ अनुराधा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अनुराधा व अपने तीन साल के बेटे दिव्यांश के साथ घायल होने के बाद भी अस्पताल नहीं गई, क्योंकि पति बस की केबिन फंसे हुए थे। वह बेटे को गोद में लेकर मदद की गुहार लगा रही थीं। पत्नी बार-बार रोते हुए बोल रही थी कि मेरे पति बस के अंदर केबिन में बसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालो। यह मंजर देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
4 of 9
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस व यूपीडा की टीम ने क्रेन से ट्रक को आगे किया तो चार लाशें केबिन से रोड पर गिरीं तो मौजूद लोग मंजर देखकर कांप गए। जैसे ही लाश नीचे गिरी तो अनुराधा वर्मा अपने पति की लाश को देखकर चीखने लगीं। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
5 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ पहुंचे सीएचसी
शनिवार सुबह तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रक में घुसने से हुई घायलों की जानकारी पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचे और घायलों बातचीत की तथा उन्हें सही इलाज दिलाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जो जो घायल निजी अस्पतालों में गए थे वहां टीम भेजी और उनसे समुचित इलाज करने के लिए कहा गया है तथा किसी भी मरीज से अनावश्यक पैसे नहीं लिए जाएंगे यदि लेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
6 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस ट्रक में घुसी, चार की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नगला लोहिया कट के पास वाराणसी से जयपुर जा रही स्लीपर बस ओवरटेक करते वक्त बालू से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 गंभीर घायल हुए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भेजा। कुछ लोग हादसे के पीछे बस चालक को झपकी आना बता रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बालाजी ट्रैवल्स, जयपुर की स्लीपर बस 60 से ज्यादा सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में नगला लोहिया कट के पास किलोमीटर 27 के पास हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के बीच सवारियां एक-दूसरे पर गिर पड़ीं और चीख पुकार मच गई।
8 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
अगले केबिन में बैठे चार लोग फंस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को शीशे और इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकाला। यूपीडा और पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक केंद्र भेजा गया। केबिन में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से पुलिस ने बमुश्किल निकाला।
तब तक किशोरपुरा, लोहामंडी के दीपक (40) पुत्र संतोष, गोविंद (68) पुत्र भंवरलाल निवासी चौपासनी रोड, महावीर नगर जोधपुर, रमेश (45) पुत्र रामलाल निवासी गली नं दो माताजी मंदिर गजानंद कॉलोनी सुथला जोधपुर और बबलू (40) पुत्र भगवानदास निवासी पथोरिया तहसील चुनार, जमालपुर, मिर्जापुर की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक ओवरटेक करते समय बस ट्रक से टकराई गई थी। चालक को झपकी लगने की बात भी कही जा रही है। जांच की जा रही है।